होम / टीवी / 'द हिंदू' से अलग होकर फैजान अहमद पहुंचे 'इंडिया टीवी', मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
'द हिंदू' से अलग होकर फैजान अहमद पहुंचे 'इंडिया टीवी', मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' में डिजिटल के नेशनल सेल्स हेड फैजान अहमद ने इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' (The Hindu) में डिजिटल के नेशनल सेल्स हेड फैजान अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। वह अब 'इंडिया टीवी' के साथ जुड़ गए हैं, जहां वह डिजिटल प्लेटफॉर्म में वेब बिजनेस के बिजनेस हेड के तौर पर अपनी सेंवाएं देंगे।
अहमद द हिंदू ग्रुप के साथ पिछले सात सालों से भी अधिक समय से जुड़े हुए थे। वह 12 वर्षों से भी ज्यादा समय तक सेल्स प्रोफेशनल रहे हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग, एलायंस, प्रोग्रामेटिक और प्रिजिटल सेल्स (PRIGITAL Sales) के व्यापक स्पेक्ट्रम को संभालने का समृद्ध अनुभव है।
द हिंदू में शामिल होने से पहले, अहमद India.Com में सीनियर मैनेजर सेल्स के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड में डिजिटल ऐड सेल्स के ग्रुप ऑफिसर के तौर पर भी कार्य किया है। अहमद ने गाजियाबाद स्थित आईएमएस (IMS) से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
उन्होंने सर्विस क्वॉलिटी और कंज्यूमर बिहेवियर के क्षेत्र में कई शोध पत्र भी लिखे हैं। वह लिंक्डइन और पॉल लेखक द्वारा भारत में जारी की गई 'टॉप 50 कंटेंट मार्केटर्स' के साथ-साथ वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस की टॉप 50 कंटेंट प्रोफेशनल्स की सूची में शामिल रह चुके हैं।
टैग्स इंडिया टीवी द हिंदू फैजान अहमद