होम / टीवी / कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया टीवी’ ने भी कुछ यूं की मदद
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया टीवी’ ने भी कुछ यूं की मदद
कोविड-19 के खिलाफ देश की इस लड़ाई में ‘इंडिया टीवी’ भी सामने आया, जिसकी जानकारी इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, जिससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम केयर फंड’ का ऐलान किया, तो इस लड़ाई को जीतने के लिए तमाम संगठन और निजी संस्थान आगे आ रहे हैं , जो पीएम केयर में दान कर रहे हैं। यही नहीं आमलोग भी स्वेच्छा से अपने हिसाब से पीएम केयर्स फंड में पैसे डोनेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब ‘इंडिया टीवी’ (India Tv) भी सामने आया है।
बता दें कि ‘इंडिया टीवी’ ने एक करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में डोनेट किए हैं। इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की इस लड़ाई में मदद के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में अब तक जिन लोगों ने अपना योगदान दिया, मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं। मैं ‘पीएम केयर्स फंड’ में एक करोड़ रुपए का विनम्र सहयोग दे रहा हूं।
I salute all those who have contributed to #PMCARES Fund to assist in the country's fight against #COVID19 I am humbled to contribute Rupees 1 crore from India TV to PM CARES Fund. #IndiaFightsCorona @PMOIndia @narendramodi
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) March 31, 2020
बता दें कि पीएम केयर्स फंड यानी ‘प्रधानमंत्री सिटिजन असिस्टेंड एंड रिलिफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड’ (Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations Fund) वो कोष है जिसमें आपातकालीन स्थिति में देश के नागरिकों के लिए राहत की राशि जमा की जाती है। इसमें छोटी-बड़ी राशि दान में दी जा सकती है। फिलहाल इस रकम का इस्तेमाल मौजूदा संकट से निपटने में किया जाएगा।
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा कोविड-19 पीएम केयर्स फंड