होम / टीवी / 'इंडिया टुडे’ के सामाजिक सरोकार के साथ उसकी क्रिएटिविटी को दर्शाता यह विडियो

'इंडिया टुडे’ के सामाजिक सरोकार के साथ उसकी क्रिएटिविटी को दर्शाता यह विडियो

‘इंडिया टुडे’ समूह ने कोरोना से मुकाबले के लिए लोगों को जागरूक करने का अनोखा तरीका निकाला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अपनी भाषा में कुछ पढ़ने-सुनने का जो सुकून मिलता है, वो किसी दूसरी भाषा में नहीं मिल सकता। शायद इसीलिए मातृभाषा में मिलने वाली सूचनाएं जल्द समझ में आती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘इंडिया टुडे’ समूह ने कोरोना से मुकाबले के लिए लोगों को जागरूक करने का अनोखा तरीका निकाला है।

मीडिया हाउस से जुड़े लोकप्रिय पत्रकार जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इस ‘अपील’ को जो अनोखा बनाता है, वह है इसकी भाषा। कहने का मतलब है कि सभी पत्रकार केवल हिंदी या अंग्रेजी में ही अपील नहीं करते हैं, बल्कि वह अपनी मातृभाषा इस्तेमाल करते हैं। इस विडियो संदेश की शुरुआत अंजना ओम कश्यप से होती है, वह भोजपुरी में कहती दिखाई देती हैं ‘बात इतनी है कि घर की चिंता दिमाग से आउट होती नहीं है’।

इसके बाद अन्य पत्रकार अपनी-अपनी भाषाओं में उनकी बात को आगे बढ़ाते हैं। खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता जहां पंजाबी बोलते हैं ‘मैं तुम्हारे वास्ते आऊंगा, क्योंकि तुम मेरा दूसरा परिवार हो। तुम्हारे तक हर खबर पहुंचाउंगा। तुम घर बैठो अपना ध्यान रखो’। वहीं राजदीप सरदेसाई मराठी में कहते हैं, ‘मेरी एक ज़िम्मेदारी है और तुम्हारी भी, घर पर रहें सुरक्षित रहें’।

वरिष्ठ पत्रकार श्वेता सिंह भी इस अपील में नजर आती हैं। वह हिंदी में कहती हैं, ‘आप घर बैठिये, जीते रहिये’। सबसे आखिरी में आते हैं ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल। जो अंग्रेजी भाषा में दर्शकों से घर में ही रहने की अपील करते हैं। ऐसे समय में जब देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है और सरकार बार-बार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कह रही है।

‘इंडिया टुडे’ समूह की यह पहल सराहनीय है। एक ही विडियो संदेश में कई भाषाओं के लोगों तक पहुंचने का यह प्रयास ‘इंडिया टुडे’ के सामाजिक सरोकार के साथ-साथ उसकी क्रिएटिविटी को भी दर्शाता है। उम्मीद की जा सकती है कि अपनी भाषा में अपनापन महसूस करने वाले इस अपील की गंभीरता को समझेंगे और कोरोना वायरस से लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी भी निभाएंगे।


टैग्स मीडिया राहुल कंवल इंडिया टुडे अंजना ओम कश्यप
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

55 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago