होम / टीवी / Enba 2023 में 'इंडिया टुडे' और 'आजतक' ने बिखेरी अपनी चमक, जीते 108 पदक

enba 2023 में 'इंडिया टुडे' और 'आजतक' ने बिखेरी अपनी चमक, जीते 108 पदक

'इंडिया टुडे' और 'आजतक' ने enba 2023 में कुल 108 पदक हासिल किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'द इंपीरियल' होटल में आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह में देश की न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में 'इंडिया टुडे' और 'आजतक' शामिल थे, जिन्होंने enba 2023 में कुल 108 पदक हासिल किए। चैनलों ने अपने उत्कृष्ट काम के लिए विभिन्न कैटेगरीज में 59 गोल्ड, 28 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।

प्रतिष्ठित enba अवॉर्ड्स सात व्यापक कैटेगरीज - प्रोग्रामिंग, पर्सनॉलिटी, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज, ओवरॉल एक्सिलेंस और स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत दिए गए, जिन्हें आगे कई सब-कैटेगरीज में विभाजित किया गया था। पॉलिटिकल, सोशल और बिजनेस क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा सावधानीपूर्वक जूरी प्रक्रिया के बाद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस शानदार अवॉर्ड समारोह में, एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को 'सीईओ ऑफ द ईयर' का खिताब मिला, वहीं टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जबकि 'enba एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023' से 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद को सम्मानित किया गया।  

 


टैग्स आजतक इंडिया टुडे इनबा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago