होम / टीवी / इन शोज के साथ LIVE हुआ ये नया एंटरटेनमेंट चैनल, आनंद महिंद्रा ने किया प्रमोशन
इन शोज के साथ LIVE हुआ ये नया एंटरटेनमेंट चैनल, आनंद महिंद्रा ने किया प्रमोशन
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘इशारा’ (ISHARA) लॉन्च कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘इशारा’ (ISHARA) लॉन्च कर दिया है, जोकि अब 1 मार्च 2021 से लाइव हो गया है।
IN10 मीडिया नेटवर्क भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा के फैमिली ऑफिस की तरफ से को-प्रमोट किया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस चैनल के बारे में ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को बताया और देखने के लिए भी कहा है।
आज से आ रहा है एक नया टी॰वी॰ चैनल
— anand mahindra (@anandmahindra) March 1, 2021
इशारा… इशारा, ज़िन्दगी का नज़ारा
इसके हर एक नज़ारे में ज़िंदगी के रंग हैं,
हर रंग जादू से भरा है
जशनों के क़िस्सों और भरपूर मनोरंजन के लिये देखिये
ये नया टी॰वी चैनल... इशारा #Ishara (Disclosure: IN10 Media is co-promoted by my Family Office) pic.twitter.com/JJdklpDjKZ
इशारा चैनल सभी अहम डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इशारा टीवी पर हैट्स ऑफ प्रॉडक्शन्स, पेनिनसुला पिक्चर्स, जगरनॉट प्रॉडक्शनंस, कीलाइट प्रॉडक्शंस जैसे प्रॉडक्शन हाउस के शो आएंगे। इन चार प्रोग्राम के साथ शो ऑनएयर हुआ है, जिसमें बेहतरीन पौराणिक शो,'पापनाशिनी गंगा' रोमांटिक थ्रिलर 'अग्नि-वायु' और दो ड्रामा शोज 'हमकदम' और 'जननी' शामिल हैं।
पापनाशिनी गंगा
पापनाशिनी गंगा एक माइथोलॉजिकल शो है, जिसमें बाल कलाकार आकृति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस शो में देवी गंगा और उनकी जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी, जो मानवता के लिए समर्पित है।
अग्नि वायु
अग्नि वायु हवा और आग के बीच भावनात्मक और उत्साहजनक संबंधों की कहानी है। इस शो में महत्वाकांक्षाओं से भरपूर दुनिया में प्यार और विश्वास के खूबसूरत शेड्स उभरते हुए दिखाई देंगे। यह समाज की भलाई के लिए काम करने वाले चैरिटेबल डॉक्टर और टूटे दिल वाले प्रेमी के बीच पनपी रोमांटिक प्रेम कहानी है, जिसमें दैवीय और कुदरती दखल जरूरी होता है। इस शो में शिवानी तोमर और गौतम विज मुख्य भूमिकाओं में है।
हमकदम
हमकदम में आजकल दिखाई जाने वाले पारंपरिक सास-बहू की शोज की परंपरा से पूरी तरह अलग कहानी दिखाई देगी। इसमें गुरदीप कोहली और भूमिका गुरांग पूरी तरह से अलग और एक दूसरे से उलट दो शख्सियतों वाले किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह दो सामान्य महिलाओं की कहानी है, जिसे देखकर दर्शक उनके किरदारों में खुद की पहचान कर सकेंगे। यह दो महिलाएं इस शो में दर्शकों को असामान्य और अभूतपूर्व हालात से जूझती नजर आएंगी।
जननी
जननी एक सिंगल मदर की यात्रा है, जो एक आश्रित महिला से स्वतंत्र और सफल महिला का सफर तय करती है। यह स्टोरी अपने टारगेट ऑडियंस के लिए प्रगतिशील मिसाल पेश करती है। इस शो में महिलाओं की ताकत, हिम्मत और बदलाव लाने के जज्बे को दिखाया जाएगा। इस शो में मशहूर टीवी कलाकार सुप्रिया पिलगांवकर और महेश ठाकुर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फरार कब तक
वहीं क्राइम शो ‘फरार कब तक’ अभी पाइप लाइन में है, जो जल्द ही शुरू किया जाएगा। भगोड़ों की कहानियां सुनाता ये शो सच्ची घटनाओं पर आधारित है. बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी इस शो को होस्ट कर रहे हैं जिसमें FIR से ली गई कहानियों को पुलिस और अपराधी दोनों के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा।
टैग्स मीडिया चैनल हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल इशारा IN10 मीडिया नेटवर्क