होम / टीवी / ‘पीटीसी पंजाबी’ फिर लाया ‘हुनर पंजाब दा’, इस बार कुछ यूं होगा अलग

‘पीटीसी पंजाबी’ फिर लाया ‘हुनर पंजाब दा’, इस बार कुछ यूं होगा अलग

‘पीटीसी पंजाबी’ के मुताबिक, ‘हुनर पंजाब दा’ सीजन-2 का अंदाज पिछले साल से थोड़ा अलग होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘पीटीसी पंजाबी’ का टैलेंट हंट शो ‘हुनर पंजाब दा’ का सीजन-2 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि इस बार शो को सुनंदा शर्मा होस्ट कर रही हैं।

यह अपने आप में पहली बार है जब गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा टीवी पर किसी शो की मेजबानी कर रही हैं। शो का प्रसारण ‘पीटीसी पंजाबी’ पर सोमवार से गुरुवार शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

‘पीटीसी पंजाबी’ के मुताबिक, ‘हुनर पंजाब दा’ सीजन-2 का अंदाज पिछले साल से थोड़ा अलग होगा। पिछले साल, कोरोना वायरस के कारण कई प्रतिबंध थे, जिसके वजह से शो के लिए ऑनलाइन एंट्रीज मंगवायी गयी थीं और शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल सेट-अप के माध्यम से दिखाया गया था, लेकिन इस साल ये शो काफी बड़ा और शानदार होने वाला है।

शो में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को इनवाइट किया जाएगा। इसके अलावा शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर पीटीसी नेटवर्क के मैनेजिंग डारयेक्टर और प्रेजिडेंट रबिन्द्र नारायण ने कहा कि हर पंजाबी हुनरमंद होता है। ‘हुनर पंजाब दा’ इन्हीं टैलेंटेड लोगों का शो है, जिसमें ये लोग अपना हुनर पूरी दुनिया को दिखा सकते हैं।

मीडिया से बात करते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा कि मैं शो को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमें शो में कुछ बेहतरीन एंट्रीज मिली हैं। यह न केवल हमारा मनोरंजन करेगा बल्कि भावनाओं, जुनून और प्रतिबद्धता को भी जगाएगा। बता दें कि पीटीसी पंजाबी शो 'हुनर पंजाब दा' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

‘हुनर पंजाब दा’ के पिछले सीजन में प्रिंस सिंह और सुनील कुमार विनर रहे थे।


टैग्स पीटीसी पंजाबी हुनर पंजाब दा सुनंदा शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago