होम / टीवी / ‘भारत समाचार’ लाया नया शो, विद्यार्थियों के साथ आम लोगों के लिए भी कुछ यूं है खास

‘भारत समाचार’ लाया नया शो, विद्यार्थियों के साथ आम लोगों के लिए भी कुछ यूं है खास

इस शो को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले जाने-माने शिक्षक अवध ओझा होस्ट कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोकप्रिय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) ने एक नया टीवी शो ‘अवधनामा’ (Avadhnama) शुरू किया है। बताया जाता है कि इतिहास पर आधारित यह शो अपनी तरह का बिल्कुल नया कार्यकम है।

इस शो के बारे में वरिष्ठ पत्रकार और ‘भारत समाचार’ के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि यह शो सिविल सेवाओं समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों के भी बहुत काम आएगा।

इस शो को सिविल सेवा  परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले जाने-माने शिक्षक अवध ओझा होस्ट कर रहे हैं। इस शो का प्रसारण प्रत्येक रविवार की दोपहर एक बजे किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार की रात और अगले शनिवार की रात 11 बजे इसका पुन: प्रसारण किया जा रहा है।

अब तक प्रसारित हो चुके एपिसोड्स में अवध ओझा ने वेदों की उत्पत्ति के रहस्य के साथ-साथ धर्म का सृजन क्यों हुआ, खानपान और पहनावे का धर्म से क्या कोई रिश्ता है, किस धर्म में क्या खूबी है, कौन सा धर्म क्या शिक्षा देता है और धर्म कैसे बना वैदिक काल का संविधान? जैसे अहम विषयों की गहराई से व्याख्या की है। इसके अलावा उन्होंने भारत के वैदिक काल के इतिहास समेत उस काल में रही भरण पोषण व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पर भी विस्तार से रोशनी डाली है।

गौरतलब है कि अवध ओझा मशहूर शिक्षाविद और इतिहासकार हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच ओझा सर के नाम से मशहूर अवध ओझा की इतिहास पढ़ाने की शैली काफी चर्चा में है। खासकर कठिन से कठिन मुद्दों को आसान भाषा में समझाने की उनकी शैली बहुत पॉपुलर है।

अब तक प्रसारित हो चुके इस शो के एपिसोड्स आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स भारत समाचार टीवी शो ब्रजेश मिश्रा अभय ओझा अवधनामा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago