होम / टीवी / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India TV ने कुछ यूं फैलाए अपने 'पंख'
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India TV ने कुछ यूं फैलाए अपने 'पंख'
बता दें कि स्लिंग टीवी एक ऐसी सर्विस है, जो बिना केबल बॉक्स के इंटरनेट के द्वारा न्यूज, स्पोर्ट्स और अन्य टीवी शो को लाइव स्ट्रीम करती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने 'पंख' फैलाते हुए अब अमेरिका में ‘स्लिंग टीवी’ (Sling TV) पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
बता दें कि स्लिंग टीवी एक ऐसी सर्विस है, जो बिना केबल बॉक्स के इंटरनेट के द्वारा न्यूज, स्पोर्ट्स और अन्य टीवी शो को लाइव स्ट्रीम करती है। अमेरिका के दर्शक ‘इंडिया टीवी’ को देखने के लिए अब इंटरनेट से जुड़ी किसी भी डिवाइस (iOS,Android devices और Xbox Ones) पर एक्सेस कर सकते हैं।
अमेरिका में रहने वाले भारतीय समाज के लोग ’स्लिंग टीवी’ के माध्यम से चौबीसों घंटे ‘इंडिया टीवी’ पर भारत समेत पूरी दुनिया की व्यापक न्यूज कवरेज देख सकते हैं। बता दें कि ‘इंडिया टीवी’ हिंदी न्यूज चैनल्स के बीच जाना-माना नाम है। इसके चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा सप्ताह के दिनों (on weekdays) में ‘आज की बात‘ और सप्ताहांत पर (on weekends) ‘आप की अदालत‘ शो होस्ट करते हैं।
इस बारे में ‘इंडिया टीवी‘ की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन का कहना है, ‘इंडिया टीवी का उद्देश्य ग्लोबल स्तर पर भारतीयों को बिना किसी पूर्वाग्रह, आक्रोश या सनसनी के सटीक, गहन, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित पत्रकारिता के साथ सूचित करना और सशक्त बनाना है। इंडिया टीवी को यूएसए में उपलब्ध कराना हमारे लक्ष्य की ओर एक और कदम है। हमें टीवी पत्रकारों, एंकर्स, प्रड्यूसर्स, कैमरापर्सन और अन्य कुशल स्टाफ की अपनी अनुभवी टीम पर गर्व है, जो लोगों तक न्यूज पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।‘
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा रितु धवन स्लिंग टीवी