होम / टीवी / 15 दिसंबर के बाद दिखाई नही देंगे ये दो मूवी चैनल्स

15 दिसंबर के बाद दिखाई नही देंगे ये दो मूवी चैनल्स

भारत में युवाओं के बीच लोकप्रिय लीनियर मूवी चैनल्स HBO और WB अब आने वाले समय में नहीं दिखाई देंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

भारत में युवाओं के बीच लोकप्रिय लीनियर मूवी चैनल्स HBO और WB अब आने वाले समय में नहीं दिखाई देंगे। वार्नर मीडिया ने घोषणा की है कि वह भारत और पाकिस्तान में HBO SD और HBO HD चैनल को बंद कर देगा। इस फैसले की घोषणा वार्नर मीडिया ने गुरुवार को की। वहीं इसके अलावा वॉर्नर मीडिया WB चैनल को भारत, पाकिस्तान, मालदीव और बांग्लादेश में 15 दिसंबर से बंद कर रहा है।

फिलहाल, किड्स चैनल ‘कार्टून नेटवर्क’ (Cartoon Network) और ‘पोगो’ (Pogo) को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि इस क्षेत्र में स्थानीय एनीमेशन उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वॉर्नर मीडिया के लिए साउथ एशिया में एंटरटेनमेंट नेटवर्क के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि साउथ एशिया में HBO लीनियर मूवी चैनल के लिए 20 साल और WB लीनियर मूवी चैनल के लिए 10 साल सफल रहने के बाद अब इसे आगे चला पाना कठिन है। पे-टीवी इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि और मार्केट की गतिशीलता में नाटकीय बदलाव आएं है। साथ ही कोविड-19 महामारी ने तेजी से बदलाव की जरूरतों पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि हम अपने सभी पार्टनर्स और फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने उन सभी एम्प्लॉयीज का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस चहेते ब्रैंड्स के लिए इतनी लगन से काम किया है।

बता दें कि वॉर्नरमीडिया के पास अपने किड्स चैनल्स के संचालन के लिए, उसके सेल्स व मार्केटिंग को मैनेज करने के लिए साथ ही सीएनएन इंटरनेशनल के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू में कर्मचारी हैं।


टैग्स एचबीओ डब्ल्यूबी चैनल वॉर्नर मीडिया इंटरनेशनल कार्टून नेटवर्क पोगो
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago