होम / टीवी / रकम पर बड़ा मुनाफा कमाने से पहले जरूर देखें ‘जी बिजनेस’ का ये स्टिंग

रकम पर बड़ा मुनाफा कमाने से पहले जरूर देखें ‘जी बिजनेस’ का ये स्टिंग

एक बार पैसा जमा करने के बाद लोग इनके जाल में फंस जाते हैं, क्योंकि पैसा मिलते ही इस तरह की कंपनियां गायब हो जाती हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वाले कई लोगों को फर्जी एडवाइजरी कंपनियां चपत लगा रही हैं। भोले-भाले लोग इन कंपनियों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। ऐसे में इस तरह की फर्जी कंपनियों के खिलाफ हाल ही में ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के बिजनेस न्यूज चैनल ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) ने एक स्टिंग ऑपरेशन चलाया। इस स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर ‘जी बिजनेस’ के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने अपने शो ‘मार्केट माफिया’ के जरिये बताया कि शेयर मार्केट में सक्रिय धोखेबाज किस तरह से छोटे और मंझोले निवेशकों को लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई को लूट लेते हैं। हालांकि, सिंघवी ने इस शो में पहले ही स्पष्ट कर दिया कि यह शो सही और वास्तविक स्टॉक मार्केट एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ नहीं है और इसमें सिर्फ फर्जी और धोखा देने वाली कंपनियों को ही निशाना बनाया गया।

बताया जाता है कि यह पहली बार है जब किसी बिजनेस चैनल ने स्टॉक मार्केट की फर्जी एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ इस तरह का स्टिंग ऑपरेशन किया है। तीन पार्ट्स की सीरीज में इस शो का प्रसारण ‘जी बिजनेस’ चैनल पर 26 नवंबर की सुबह 9.56 बजे और 27 व 28 नवंबर की सुबह 10.26 बजे किया गया।

चैनल ने ‘मार्केट माफिया’ में इंदौर की एक एडवाइजरी कंपनी का खुलासा किया। ‘जी बिजनेस’ की टीम ने अपने शो में दिखाया कि कैसे इस कंपनी ने निवेशकों से वादा किया कि यदि वे 20000 रुपए निवेश करेंगे तो उन्हें एक हफ्ते में चार लाख रुपए तक मिल सकते हैं। कैसे मात्र 20000 रुपयों से एक हफ्ते में चार लाख रुपए कमाए जा सकते हैं, इस बारे में बताने के लिए कंपनी ने निवेशकों से 25000 रुपए मासिक सलाह शुल्क देने के लिए कहा था। ऐसा करना बाजार नियामक ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (SEBI) के नियमों के खिलाफ है। यही नहीं, विभिन्न कारणों से निवेशकों से ज्यादा से ज्यादा धन मांगा जाता है। लेकिन फायदा होने के स्थान पर निवेशकों को 30 से 50 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

इसके अलावा यह भी खुलासा किया गया कि इस तरह की एडवाइजरी कंपनियां अच्छी तरह जानती हैं कि वे क्या कर रही हैं और वे खुलेआम दावा कर रही हैं कि ‘सेबी’ इस मामले में उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता है। इन कंपनियों के अनुसार, ‘यदि कोई सेबी के पास जाता भी है तो इस धोखाधड़ी को साबित करने के लिए कोई सबूत ही नहीं है।’ इस तरह की कंपनियां निवेशकों से मेंबर बनने के साथ ही उनके खाते में पैसा जमा करने के लिए कहती हैं। एक बार पैसा जमा करने के बाद लोग इनके जाल में फंस जाते हैं, क्योंकि पैसा मिलते ही इस तरह की कंपनियां गायब हो जाती हैं।

‘मार्केट माफिया’ कार्यक्रम के जरिये ‘जी बिजनेस’ ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को इस तरह के जालसाजों से दूर रहने की सलाह देने के साथ-साथ टेलिफोन पर रिकॉर्ड की गई बातचीत को भी प्रसारित किया, ताकि लोगों को इस तरह की कंपनियों की कार्यप्रणाली के बारे में पता चल सके। इस तरह का उद्देश्य यह था कि यदि लोगों को किसी एडवाइजरी फर्म से इस तरह का ऑफर मिलता है तो वे आसानी से इस तरह की फर्जी एडवाइजरी कंपनियों को पहचान सकें। ‘जी बिजनेस’ ने फर्जी और धोखाधड़ी में लिप्त स्टॉक मार्केट एडवाइजरी कंपनियों के नाम भी इस शो में प्रसारित किए, जिससे निवेशकों को इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से बचने में काफी मदद मिलेगी।

‘जी बिजनेस’ के स्टिंग ऑपरेशन ‘मार्केट माफिया’ के बाद इंदौर पुलिस ने कार्रवाई कर 40 ऐसे धोखेबाजों को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा ‘जी बिजनेस’ ने यह भी सुनिश्चित किया कि निवेशकों की आवाज ‘सेबी’ तक जरूर पहुंचे। यह ‘जी बिजनेस’ की पहल का ही असर है कि सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने इस तरह के धोखेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

'जी बिजनेस' द्वारा किए गए 'मार्केट माफिया' शो को आप यहां भी देख सकते हैं। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स जी मीडिया जी बिजनेस स्टिंग ऑपरेशन अनिल सिंघवी मार्केट माफिया स्टॉक मार्केट शेयर मार्केट फर्जी सलाहकार कंपनियां
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago