होम / टीवी / बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिपोर्टर ने किया दिखावा, चैनल ने लिया एक्शन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिपोर्टर ने किया दिखावा, चैनल ने लिया एक्शन

रिपोर्टिंग के दौरान ग्राउंड की सच्चाई दिखाने के लिए रिपोर्टर कई बार मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन जो सच है उसी को ही दिखाना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

रिपोर्टिंग के दौरान ग्राउंड की सच्चाई दिखाने के लिए रिपोर्टर कई बार मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन जो सच है उसी को ही दिखाना चाहिए। लेकिन जर्मनी में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक महिला रिपोर्टर को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का दिखावा करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

यह घटना जर्मनी के डॉयचलैंड स्थित गुटेन मॉर्गन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्राइवेट टीवी चैनल की रिपोर्टर सुजाना ओलेन (Susanna Ohlen) रिपोर्टिंग के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचीं। रिपोर्टिंग शुरू करने से पहले उन्होंने अपने कपड़ों और चेहरे पर बाढ़ का कीचड़ लगाना शुरू कर दिया। दरअसल, अपने चेहरे पर मिट्टी लगाकर ये साबित करने की कोशिश कर रही थीं कि वे जर्मनी के बाढ़-प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों की मदद कर रही हैं। लेकिन ऐसा करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में रिपोर्टिंग के दौरान ओहलेन ब्लू शर्ट, हैट और बूट्स के साथ देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ और कर्मचारी भी दिख रहे हैं। वे अपने हाथ में मिट्टी लेती हैं और उन्होंने ये मिट्टी अपने कपड़ों पर लगाई है। वे एक बार फिर झुकती हैं और इस बार अपने चेहरे पर थोड़ी सी मिट्टी लगा लेती हैं।

सुजैना के इस कारनामे को एक स्थानीय शख्स ने कैप्चर कर लिया। सुजैना ओलेन इसके बाद अपना चेहरा कैमरे की तरफ करती हैं और अपनी रिपोर्ट बनाने लगती हैं।

सोशल मीडिया पर उनके नाटक का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर एक्शन लिया गया है। कंपनी ने रिपोर्टर को निकालने का फैसला किया है। चैनल की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हमारे रिपोर्टर के एक्शन हमारे जर्नलिज्म के सिद्धांतों से मैच नहीं करते हैं, जिस वजह से हमने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

वहीं, इसके बाद सुजैना ओलेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि ये काफी बड़ी गलती थी, उन्हें अपने कपड़ों पर मिट्टी नहीं लगानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से पर्सनली बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद कर रही थी। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं दरअसल वहां साफ कपड़ों में काफी अजीब महसूस कर रही थी। मेरे आसपास के लोगों के हालात खराब थे। आम लोगों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े लोगों के कपड़े भी धूल-मिट्टी से सने हुए थे। यही वजह है कि मैंने भी अपने चेहरे और कपड़ों पर मिट्टी लगा ली।’


टैग्स रिपोर्टर चैनल जर्मनी बाढ़ पीड़ित सुजाना ओलेन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago