होम / टीवी / जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स पर भी कुछ यूं असर डाल रहा कोविड-19

जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स पर भी कुछ यूं असर डाल रहा कोविड-19

कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप तमाम उद्योग धंधों के साथ ही मीडिया इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप तमाम उद्योग धंधों के साथ ही मीडिया इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। इस महामारी के कारण टेलिविजन को मिलने वाले विज्ञापनों में भी काफी कमी आई है। संकट के इस दौर में तमाम ब्रैंड्स ने जहां अपने नए विज्ञापनों को रोक दिया है, वहीं टेलिविजन पर विज्ञापन खर्च को भी कम कर दिया है। 

टीवी पर विज्ञापन में यह कमी विभिन्न जॉनर में आई है, लेकिन चार हफ्तों (12वें से 15वें हफ्ते के बीच) में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स, मूवीज और किड्स कैटेगरी में विज्ञापन खर्च में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली है।

इन चार हफ्तों पर टीवी पर दिए जाने वाले विज्ञापन पर नजर डालें तो पता चलता है कि चार हफ्तों के भीतर जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) पर ‘फ्री कॉमर्शियल टाइम’ (FCT) में करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है। ‘बार्क नील्सन’ (BARC-Nielsen) की ‘Crisis Consumption on TV and Smartphones’ रिपोर्ट के अनुसार, 15वें हफ्ते में इस कैटेगरी में फ्री कॉमर्शियल टाइम 49 लाख सेकेंड्स रह गया, जो 12वें हफ्ते में 82 लाख सेकेंड्स था। 

इसी तरह मूवी जॉनर की बात करें तो इस अवधि में इसमें 41 प्रतिशत की कमी आई है। 15 हफ्ते में इस जॉनर में फ्री कॉमर्शियल टाइम 42 लाख सेकेंड्स रह गया है, जबकि 12वें हफ्ते में यह 72 लाख सेकेंड्स था। इन चार हफ्तों में म्यूजिक जॉनर में फ्री कॉमर्शियल टाइम में 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, किड्स जॉनर में इन चार हफ्तों में 38 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और 12वें हफ्ते में फ्री कॉमर्शियल टाइम जहां 908 लाख सेकेंड्स था, वह 15वें हफ्ते में घटकर छह लाख सेकेंड्स रह गया है। 

न्यूज जॉनर में फ्री कॉमर्शियल टाइम में कम गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान इस कैटेगरी में 16 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 15वें हफ्ते में इस जॉनर में फ्री कॉमर्शियल टाइम 86 लाख सेकेंड्स रहा, जो चार हफ्ते पहले 102 लाख सेकेंड्स था। 

यहां यह भी बता दें कि कोविड-19 के दौरान टीवी का कुल उपभोग बढ़ा है और यह सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है। कोविड-19 से पहले की तुलना करें तो उसके मुकाबले 15वें हफ्ते में इसमें 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने आने वाले हफ्तों में टीवी की व्युअरशिप बढ़ने की उम्मीद जताई है, लेकिन इसे मिलने वाले विज्ञापनों में कमी रहने की संभावना है।


टैग्स बार्क इंडिया कोविड-19 जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स नील्सन एडवर्टाइजिंग वॉल्यूम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago