होम / टीवी / 'न्यूज18 इंडिया' की इस डिबेट में बोले गौरव भाटिया- कांग्रेस भस्मासुर बन गई है

'न्यूज18 इंडिया' की इस डिबेट में बोले गौरव भाटिया- कांग्रेस भस्मासुर बन गई है

महाराष्ट्र की सियासत में जिस तरीके से अजित पवार ने खेला कर दिया है उसे लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं विपक्षी एकता एक भ्रम तो नहीं है?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पटना में 23 जून को विपक्ष की महाबैठक हुई, जिसमें विपक्ष के एक दर्जन से अधिक बड़े दल शामिल हुए और बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में किस प्रकार रोका जाए, इस रणनीति पर चर्चा हुई। लेकिन इस बैठक के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में जिस तरीके से मतभेद उभरकर के सामने आए हैं, उससे विपक्षी एकता पर ग्रहण सा लगता हुआ दिखाई दिया।

दूसरी ओर ममता बनर्जी ने बंगाल जाकर जिस तरीके से कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया उसने भी विपक्षी एकता को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। अब महाराष्ट्र की सियासत में जिस तरीके से अजित पवार ने खेला कर दिया है उसे लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं विपक्षी एकता एक भ्रम तो नहीं है? क्या वाकई में 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता कायम रह पाएगी?

इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश  देवगन के डिबेट शो 'आर पार' में चर्चा हुई। उन्होंने बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया से पूछा कि संजय निरुपम कह रहे हैं कि बीजेपी में जो भी लोग आ रहे हैं वह चुनाव हार जाएंगे। उनके इस सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आज के समय में चाहे वह राहुल गांधी हों या कांग्रेस हो भस्मासुर साबित हुए हैं।

जो भी कांग्रेस के साथ गया है उसे महंगा पड़ा है और उसे चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। जिस भी पार्टी के साथ कांग्रेस का हाथ जुड़ता है वह पार्टी नष्ट हो जाती है। उत्तर प्रदेश में इन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया, उसके बाद समाजवादी पार्टी का क्या हाल हुआ यह सबको पता है।

पश्चिम बंगाल में इन्होंने लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और इनका सूपड़ा साफ हुआ। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आप इंतजार करिए, 2024 के लोकसभा चुनाव आते जाते कहीं ऐसा ना हो कि कांग्रेस जो आज 2 अंकों की पार्टी है वह एक अंक पर सिमट करके रह जाए।

उन्होंने आगे कहा कि आज उद्धव ठाकरे को अपने पिताजी बाला साहब ठाकरे की उस बात को याद करना चाहिए जो उन्होंने कही थी कि हम अपनी दुकान बंद कर लेंगे लेकिन कांग्रेस के साथ कभी सरकार नहीं बनाएंगे। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago