होम / टीवी / अब ‘न्यूज24’ पर नजर आएंगे ‘NDTV’ के पूर्व ग्रुप एडिटर श्रीनिवासन जैन

अब ‘न्यूज24’ पर नजर आएंगे ‘NDTV’ के पूर्व ग्रुप एडिटर श्रीनिवासन जैन

श्रीनिवासन जैन ने बतौर कंसल्टिंग एडिटर ‘न्यूज24’ जॉइन किया है और यहां वह 'डेटलाइन इंडिया' नाम से वीकली शो होस्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एनडीटीवी’ (NDTV) के पूर्व ग्रुप एडिटर श्रीनिवासन जैन ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘न्यूज24’ में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बारे में श्रीनिवासन जैन ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने बताया है कि न्यूज की दुनिया में वापसी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यहां पर वह 'डेटलाइन इंडिया' (Dateline India) नाम से रिपोर्ताज और इंटरव्यू आधारित वीकली शो होस्ट करेंगे।

बता दें कि जॉइनिंग के पहले दिन ही उन्होंने फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अलहैजा खास इंटरव्यू भी किया।

श्रीनिवासन जैन के साथ खास बातचीत में राजदूत अदनान अबू अलहैजा कहा कि इजरायल गाजा के अस्पताल पर अटैक प्लान कर चुका था। इसके लिए कई बार धमकी दी जा चुकी थी। अलहैजा ने इस हमले को नरसंहार करार दिया। उन्होंने कहा कि मासूम लोगों पर हमले को किसी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने आतंकवादी समूह हमास का नाम लिए बिना इजरायल पर हमले की निंदा की।

इस खास इंटरव्यू को आप यहां देख सकते हैं-

बता दें कि इस साल जून में श्रीनिवासन जैन ने ‘जिंदल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ (Jindal School of Journalism & Communication) में बतौर फैकल्टी जॉइन किया था। जबकि इससे पहले वह वर्ष 1995 से NDTV के साथ काम कर रहे थे। वह NDTV 24x7 पर साप्ताहिक शो ‘Truth vs Hype’ की एंकरिंग करते थे। वह वर्ष 2003 से 2008 तक मुंबई ब्यूरो चीफ रहे और NDTV के बिजनेस चैनल ‘प्रॉफिट’ (Profit) के प्रबंध संपादक रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (Business Standard) के लिए संपादकीय भी लिखे हैं।


टैग्स न्यूज24 श्रीनिवासन जैन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago