होम / टीवी / न्यूज चैनलों ने जारी किए 'एग्जिट पोल', तीन ने बताया- सच हो सकती है मोदी की ये भविष्यवाणी
न्यूज चैनलों ने जारी किए 'एग्जिट पोल', तीन ने बताया- सच हो सकती है मोदी की ये भविष्यवाणी
चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों ने शनिवार को एग्जिट पोल भी जारी कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक जून को वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए, जिसमें अधिकतर चैनल NDA को 300 पार सीटें यानी कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से बीजपी सरकार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हिसाब से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है। वहीं, कम से कम तीन एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिनमें पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच होती लग रही है, यानी एनडीए को 400 पार सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का अंदाजा लग गया है।
न्यूज24, इंडिया टुडे और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 पार बताया गया है। एबीपी-सी वोटर ने एनडीए को 353 से 383, रिपब्लिक मैट्रिज ने 353 से 368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन को ज्यादातर चैनलों ने 107 से 182 सीटों के अंदर ही सिमटने का अनुमान जताया है।
यहां देखें तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल:
टैग्स न्यूज चैनल लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल