होम / टीवी / जानिए, आखिर इन मीडिया ग्रुप्स के एग्जिट पोल्स ने क्यों कर दिया सबको हैरान
जानिए, आखिर इन मीडिया ग्रुप्स के एग्जिट पोल्स ने क्यों कर दिया सबको हैरान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातों चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब 10 मार्च को नतीजे घोषित होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातों चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब 10 मार्च को नतीजे घोषित होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं चुनाव का रिजल्ट घोषित होने से पहले तमाम न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताया गया है। ज्यादातर न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स कहते हैं कि बीजेपी गठबंधन को 225 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है।
लेकिन इस बीच दो मीडिया समूह के ऐसे एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। दरअसल, ये एग्जिट पोल है ‘देशबंधु’ और हैदराबाद के आत्मसाक्षी ग्रुप का, जिसके आंकड़ों में बताया गया है कि योगी सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं, समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
देशबंधु के एग्जिट पोल में समाजवादी गठबंधन यूपी चुनाव में 200 के आंकड़े को पार कर बहुमत से अधिक सीटें हासिल करता नजर आ रहा है। देशबंधु के एग्जिट पोल में यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को सिर्फ 134 से 150 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इन आंकड़ो पर नजर डालें तो बीजेपी को 2017 के चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 200 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।
वहीं, देशबंधु के अतिरिक्त हैदराबाद का आत्मसाक्षी ग्रुप (Atma Sakshi Group UP Exit Poll) भी यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवा रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी को 238-240, भाजपा को 138-140, बसपा को 19-23 और कांग्रेस को 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है।
वैसे, यहां एक नजर डालते हैं तमाम न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स के नतीजों पर-
बहरहाल सोमवार शाम को 5 राज्यों के लिए सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सही हैं और कितने गलत ये तो 10 मार्च को यानी कल पता चल ही जाएगा।
टैग्स एग्जिट पोल्स यूपी चुनाव रिजल्ट