होम / टीवी / जानें, समय के साथ कैसे नंबर-1 न्यूज चैनल बना ‘डीडी इंडिया’

जानें, समय के साथ कैसे नंबर-1 न्यूज चैनल बना ‘डीडी इंडिया’

प्रसार भारती के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘डीडी इंडिया’ (DD India) ने हाल ही में टीवी और डिजिटल दोनों पर अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

प्रसार भारती के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘डीडी इंडिया’ (DD India) ने हाल ही में टीवी और डिजिटल दोनों पर अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। हाल ही में यू-ट्यूब पर चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। वहीं, टीवी पहुंच के मामले में ‘डीडी इंडिया’ देश का नंबर अंग्रेजी न्यूज चैनल बन गया है।

बार्क इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, डीडी इंडिया ने 8 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच बना ली है, जो अंग्रेजी न्यूज जॉनर में सबसे अधिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका निकटतम प्रतिद्वंदी डीडी इंडिया की आधी दूरी तक ही पहुंच सका है।

डीडी इंडिया के दर्शकों की संख्या में भी लगातार साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके चलते चैनल के दर्शकों की संख्या पिछले आठ हफ्तों में लगभग 150 फीसदी बढ़ी है।

जानें, समय के साथ कैसे नंबर-1 अंग्रेजी न्यूज चैनल बना ‘डीडी इंडिया’:

प्रसार भारती बोर्ड से मंजूरी के बाद जनवरी, 2019 में ‘डीडी इंडिया’ को अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हुई। फरवरी, 2019 में डीडी न्यूज को हिंदी न्यूज चैनल और डीडी इंडिया को इंग्लिश न्यूज चैनल के रूप में अलग-अलग करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद सितंबर, 2019 में ‘डीडी इंडिया’ को दक्षिण कोरियाई सार्वजनिक प्रसारक के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया। इसी माह बांग्लादेश में निजी केबल ऑपरेटरों ने अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘डीडी इंडिया’ का प्रसारण शुरू किया। फरवरी, 2020 में ‘डीडी इंडिया’ ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की कवरेज की, जिसका प्रसारण कई विदेशी टीवी चैनलों ने भी किया।

‘डीडी इंडिया’ को पूर्ण अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में मार्च, 2020 को लॉन्च किया गया। इस तरह ‘डीडी न्यूज’ ने हिंदी के रूप में और ‘डीडी इंडिया’ ने अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में कार्य करना शुरू किया। ‘डीडी इंडिया’ का प्रॉडक्शन और शो ‘डीडी न्यूज’ पर उससे पूरी तरह अलग है।

जनवरी, 2021 में ‘डीडी इंडिया’ को यूएस, यूके और कनाडा में हॉटस्टार पर लॉन्च किया गया। इसी माह ‘डीडी इंडिया’ को अमेरिका के 23 राज्यों में प्रसारण के लिए आईटीवी पर लॉन्च किया गया। जनवरी, 2022 में स्लोवेनिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री के ‘डीडी इंडिया’ साक्षात्कार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया (Media) ने व्यापक रूप से उद्धृत किया। रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष के दौरान इसी साल फरवरी से मार्च में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत के ‘ऑपरेशन गंगा’ की कवरेज के लिए डीडी इंडिया के संवाददाता यूक्रेन में तैनात थे। मार्च, 2022 में 130 से अधिक देशों में वितरण के लिए ‘डीडी इंडिया’ को ‘युप्प टीवी’ पर लॉन्च किया गया। इसी का नतीजा रहा कि अप्रैल, 2022 में ‘डीडी इंडिया’ रीच के मामले में देश का नंबर-1 अंग्रेजी न्यूज चैनल बन गया।

अपने कार्यादेश पर खरा उतरते हुए, ‘डीडी इंडिया’ अब सैटेलाइट, ओटीटी प्लेटफॉर्म और न्यूज ऑनएयर ऐप के माध्यम से 190 से अधिक देशों तक पहुंच गया है और इसके साथ ही यह दुनिया के लिए भारत के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक आसान व सुलभ माध्यम बन गया है।


टैग्स न्यूज चैनल टीवी यू-ट्यूब डीडी इंडिया अंग्रेजी न्यूज चैनल
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago