होम / टीवी / ‘दूसरा पहलू’ लेकर आए राहुल महाजन, इन मायनों में खास है यह नया शो
‘दूसरा पहलू’ लेकर आए राहुल महाजन, इन मायनों में खास है यह नया शो
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन खुद इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) पर एक नया शो शुरू हुआ है। ‘दूसरा पहलू’ नाम से शुरू हुए इस शो को जाने-माने टीवी पत्रकार और चैनल के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन ने शुरू किया है और वही इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में राहुल महाजन ने बताया, ‘आज के दौर में लोगों को खबर तो तुरंत कहीं न कहीं से पता चल जाती है, लेकिन आमतौर पर उसका सिर्फ एक पहलू ही लोगों के सामने आ पाता है। ऐसे में इस शो का उद्देश्य खबर के उन तमाम पहलुओं को सामने लाना है, जो आमतौर पर छिपे रह जाते हैं और दर्शक उन्हें जान नहीं पाते। इसलिए इस शो का नाम ही दूसरा पहलू रखा गया है।’
इस शो में राहुल महाजन न सिर्फ एक अलग अंदाज में आपको खबरों से रूबरू कराएंगे, बल्कि उसका विशेष विलेषण भी करेंगे। इस शो का प्रसारण वीकडेज यानी सोमवार से शुक्रवार तक शाम को सात बजे किया जा रहा है। आधा घंटे के इस शो के अब तक दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं।
खबर मतलब दूसरा पहलू. इंडिया डेली के एडिटर-इन-चीफ और देश के जाने-माने पत्रकार राहुल महाजन लेकर आए हैं खबर को एक अलग अंदाज में. राहुल महाजन ना सिर्फ आपको खबर बताएंगे बल्कि उसका विशेष विलेषण करेंगे वो भी एक अलग अंदाज में... #news #BaatBolegi #NewsUpdates #15August… pic.twitter.com/NIIuCzDh8o
— India Daily Live (@IndiaDLive) August 14, 2024
टैग्स राहुल महाजन एडिटर-इन-चीफ नया शो इंडिया डेली लाइव दूसरा पहलू