होम / टीवी / TV इंडस्ट्री के लिए निकलकर आई ये ‘गुड न्यूज’

TV इंडस्ट्री के लिए निकलकर आई ये ‘गुड न्यूज’

बहुप्रतिष्ठित एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की ‘टीवी फर्स्ट कॉन्फ्रेंस’ 31 जनवरी को मुंबई के सांताक्रूज होटल में हुई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप की ‘टीवी फर्स्ट कॉन्फ्रेंस’ (e4m TV First Conference) 31 जनवरी को मुंबई के सांताक्रूज होटल में हुई। नौ घंटे से ज्यादा चली इस कॉन्फ्रेंस के तहत 16 विभिन्न सेशंस के दौरान क्रिएटिव, मीडिया और डिजिटल एजेंसियों से जुड़े करीब 30 प्रोफेशनल्स और नीति निर्माताओं को अपनी बात रखने और एक-दूसरे के विचारों को जानने समझने का मौका मिला। इस दौरान मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने टेलिविजन के वर्तमान और भविष्य को लेकर भी चर्चा की। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि विज्ञापन खर्च के मामले में टीवी सबसे आगे बना रहेगा।

देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया के सीईओ सुनील लुल्ला ने आंकड़ों के साथ अपने तर्क पेश किए। उनका कहना था कि एक हफ्ते में 762 मिलियन टीवी ऑडियंस का नमूना एकत्रित किया गया और इनमें से 98.5 प्रतिशत यानी 751 मिलियन ऑडियंस ने टीवी पर विज्ञापन देखा था।

लुल्ला के अनुसार, इसमें ग्रोथ की बहुत गुंजाइश है, क्योंकि 100 मिलियन घरों में अभी भी टेलिविजन सेट नहीं है। यदि विज्ञापनों की कैटेगेरी के हिसाब से देखें तो टॉप टेन कैटेगरी में घरेलू सामानों से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन टीवी पर सबसे ज्यादा हैं। टीवी पर बिताए गए औसत समय की बात करें तो यह एक दिन में पांच घंटे 11 मिनट है।   

कॉन्फ्रेंस में यह भी निकलकर सामने आया कि ब्रैंड्स के लिए टीवी पहली पसंद बना हुआ है। डिजिटल अथवा अन्य किसी माध्यम में दिखाए जाने वाले ब्रैंड्स की अपेक्षा टीवी पर दिखाए गए ब्रैंड्स को ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। मार्केटर्स को टीवी सबसे ज्यादा रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) देता है। टीवी की पहुंच देश में काफी ज्यादा है और इसके द्वारा ब्रैंड्स को लोगों के दिलोदिमाग पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिलता है, लेकिन मार्केटर्स और एजेंसियों को टीवी के लिए कंटेंट तैयार करने के साथ-साथ नए-नए प्रयोगों को और बढ़ावा देना होगा।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स बार्क सुनील लुल्ला टीवी फर्स्ट E4M TV FIRST 2020 ई4एम टीवी फर्स्ट 2020 ई4एम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago