होम / टीवी / डॉ. सुभाष चंद्रा फिर लेकर आ रहे हैं अपना शो, यहां देखें प्रोमो
डॉ. सुभाष चंद्रा फिर लेकर आ रहे हैं अपना शो, यहां देखें प्रोमो
हालांकि, इस शो का प्रसारण कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी तारीख नहीं बताई गई है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के बाद इसका प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पूर्व राज्यसभा सांसद और ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEE) के चेयरमैन एमेरिटस डॉ. सुभाष चंद्रा एक बार फिर अपने लोकप्रिय शो ‘द सुभाष चंद्रा शो’ (The Subhash Chandra Show) के साथ टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का प्रोमो भी जारी हो गया है, जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शेयर किए गए इस प्रोमो में डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है, ‘अगस्त 2014 से अगस्त 2018 तक ‘द सुभाष चंद्रा शो’ में आप सबका बहुत प्यार मिला। प्रत्येक शो को हर सप्ताह ढाई करोड़ लोग देखने लगे थे। हमें उस समय करीब 80 लाख ईमेल्स मिलीं। इन छह वर्षों में आप भूले नहीं। लगातार आप लोग इसकी डिमांड करते रहे। इसलिए इस शो को दोबारा आरंभ कर रहे हैं। आइए, मिलते हैं सुभाष चंद्रा शो में जल्द ही, जी नेटवर्क्स के सभी चैनल्स पर।’
हालांकि, इस शो का प्रसारण कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी तारीख नहीं बताई गई है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस शो के एक एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और लोकसभा चुनाव के बाद इसका प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार ‘द सुभाष चंद्रा शो’ को ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के सभी चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा।
'जी न्यूज' द्वारा ‘एक्स’ (X) पर शेयर किए गए इस शो के प्रोमो को आप यहां देख सकते हैं।
जल्द आ रहा है आपका पसंदीदा ''The Subhash Chandra Show''..Zee Media के सभी चैनल्स पर#TheSubhashChandraShow Coming Soon @zeenews @subhashchandra pic.twitter.com/Dcmsra0RUy
— Zee News (@ZeeNews) May 23, 2024
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया शो टीवी शो डॉ. सुभाष चंद्रा द सुभाष चंद्रा शो