होम / टीवी / पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और एंकर के बीच विवाद के बाद चैनल ने लिया ये बड़ा फैसला

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और एंकर के बीच विवाद के बाद चैनल ने लिया ये बड़ा फैसला

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनका पाकिस्तानी चैनल PTV स्पोर्ट्स के एक Live शो के दौरान एंकर के साथ हुआ विवाद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनका पाकिस्तानी चैनल PTV स्पोर्ट्स के एक Live शो के दौरान एंकर के साथ हुआ विवाद, जिसके चलते अख्तर ने लाइव शो में ही अपने क्रिकेट एक्सपर्ट के पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। अब टीवी चैनल ने आधिकारिक तौर पर अख्तर व एंकर नौमान को ऑफ-एयर करने का फैसला किया है।

पीटीवी के हवाले से ट्वीट किया गया, जिसमें बताया गया है कि एंकर नौमान नियाज और शोएब अख्तर दोनों को तब तक ऑफ-एयर करने का फैसला किया गया है, जब तक दोनों के बीच हुए विवाद की जांच पूरी नहीं हो जाती। उन दोनों को पीटीवी की ओर से प्रसारित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, शोएब अख्तर ने इस ट्वीट के जवाब में कहा, 'वैसे यह काफी हास्यास्पद है। मैंने दुनिया भर में 220 मिलियन पाकिस्तानियों एवं अरबों लोगों के सामने इस्तीफा दे दिया। क्या पीटीवी पागल है या क्या? वे मुझे ऑफ-एयर करने वाले कौन होते हैं? 

दरअसल, यह सब पाकिस्तानी चैनल PTV स्पोर्ट्स के Live शो 'गेम ऑन है' के दौरान हुआ। तब  शोएब ने कहा था कि मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। 

दरअसल, बीते मंगलवार को पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर पांच विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान के PTV स्पोर्ट्स पर शोएब अख्तर अन्य कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। शोएब अख्तर के साथ इस शो में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विव रिचर्ड्स, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर, पाकिस्तान महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान सना मीर के अलावा कई अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे। वहीं, शो की मेजबानी मशहूर एंकर डॉ. नौमान नियाज कर रहे थे। इसी बीच शो की मेजबानी कर रहे डॉ. नौमान ने शोएब अख्तर से सवाल किया, पर अख्तर ने उनके सवाल पर ध्यान नहीं दिया और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को लेकर बात करने लगे और पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स और उसके कोच आकिब की प्रशंसा करने लगे। नौमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर वह अख्तर से चिढ़ गए। उन्होंने अख्तर से कहा कि वह उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे हैं और वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके बाद डॉ. नौमान ने शोएब अख्तर से कहा कि आप कुछ बेरुखी से बात कर रहे हैं, मैं ये नहीं कहना चाहता कि आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं। इसी के बाद शोएब अख्तर ने कहा कि इस बात को यहीं खत्म करें, मैं आपके खिलाफ कुछ नहीं कह रहा था, जो मुद्दा था उसी पर बात कर रहा था। लेकिन इसके बाद शोएब अख्तर नहीं रुके और उन्होंने लाइव टीवी पर ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

शोएब अख्तर ने कहा कि मैं पीटीवी से रिजाइन कर रहा हूं, जिस तरह से मेरे साथ नेशनल टीवी पर व्यवहार किया गया, मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां रहना चाहिए। इसके बाद वे अपनी सीट से उठे, अपना माइक्रोफोन हटाया और लाइव टीवी पर शो छोड़कर चले गए। अख्तर के कार्यक्रम छोड़कर चले जाने से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोगों ने डॉ. नौमान से माफी मांगने को कहा।

इसके बाद, अख्तर ने बुधवार को ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। अख्तर ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। डॉ. नौमान ने असभ्यता दिखाई और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा।'

अख्तर ने कहा, ‘यह काफी शर्मसार करने वाला था, क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गॉवर जैसे दिग्गज तथा मेरे कुछ समकालीन और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग इसे देख रहे थे।’ अख्तर ने कहा, ‘मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने का प्रयास किया कि मैं आपसी समझ से नौमान की टांग खींच रहा हूं और नौमान भी विनम्रता से माफी मांगेंगे और हम कार्यक्रम जारी रखेंगे। अख्तर ने कहा कि मैंने नौमान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था।’

उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों के सामने मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जो मेरे लिए काफी बुरा था। मैं एक नेशनल स्टार हूं, लेकिन जिस तरह से कहा गया वो पूरी तरह से गलत था।

 


टैग्स पाकिस्तानी चैनल एंकर पाकिस्तान शोएब अख्तर PTV स्पोर्ट्स डॉ. नौमान
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago