होम / टीवी / इन गंभीर आरोपों में घिरा दूरदर्शन, रोका शो का प्रसारण
इन गंभीर आरोपों में घिरा दूरदर्शन, रोका शो का प्रसारण
दूरदर्शन के इस रवैये पर उठाए जा रहे थे तमाम सवाल, सोशल मीडिया पर गर्माया मुद्दा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
जिस व्यक्ति पर बलात्कार जैसा संगीन आरोप हो, क्या सरकारी टीवी चैनल पर उसका महिमामंडन किया जाना चाहिए? यह सवाल दूरदर्शन से पूछा जा रहा है। दरअसल, पंजाब के विवादस्पद पादरी बजिंदर सिंह ने अपने 5 और 6 नवंबर को होने वाले एक कार्यक्रम के पोस्टर जारी किये हैं, जिसमें इस बात का जिक्र है कि ‘डीडी पंजाबी’ पर उन्हें हर शुक्रवार रात 10 से 10:30 तक दिखाया जाता है।
बजिंदर पर एक महिला बलात्कार का आरोप लगा चुकी है। इसके अलावा, बजिंदर पर धर्मांतरण के आरोप भी लगते रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गर्मा गया है। हालांकि, विरोध को देखते हुए डीडी पंजाब ने कदम वापस खींच लिए हैं, लेकिन यह सवाल अब भी कायम है कि आखिर दूरदर्शन ने एक ऐसे व्यक्ति को अपना शो प्रसारित करने की इजाजत कैसे दे दी, जिस पर बलात्कार का आरोप है।
यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि पादरी बजिंदर को लेकर पंजाब में काफी बवाल हो चुका है, यानी सरकारी चैनल ये दलील भी नहीं दे सकता कि उसे बजिंदर पर लगे आरोपों का इल्म नहीं था।
‘डीडी पंजाबी’ पर ‘असिस पवित्र रूह’ के नाम से बजिंदर सिंह का शो प्रसारित किया जा रहा था। इस मामले को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले और पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी समर्थकों के खिलाफ अभियान चलाकर सुर्खियों में आये अंशुल सक्सेना ने पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने ‘डीडी पंजाबी’ से इस संबंध में शिकायत भी की। हालांकि, इसके लिए उन्हें दूरदर्शन कर्मचारी के रूखे रवैये का भी सामना करना पड़ा।
बहरहाल, जब मामला तूल पकड़ने लगा तो डीडी पंजाबी ने ‘असिस पवित्र रूह’ को अपनी ब्रॉडकास्ट लिस्ट से हटाने का फैसला लिया। शुक्रवार से यह शो प्रसारित नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी अंशुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। अंशुल सक्सेना ने इस बारे में दो ट्वीट किये। पहला, दूरदर्शन से शिकायत के संबंध में था जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘‘बलात्कार और धर्मांतरण का आरोपी पादरी बजिंदर सिंह डीडी पंजाबी पर अपना शो चला रहा है। मैंने इस बारे में शिकायत के लिए चैनल को कॉल किया और उन्होंने मुझे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।’
Rape accused Pastor Bajinder Singh, who's also involved in Religious Conversions is having his own show on Doordarshan Punjabi
— Anshul Saxena (@AskAnshul) November 1, 2019
I called DD Punjabi to complaint about this & they have assured me that Action will be taken soon.
Here is link of full audio: https://t.co/4379ERe3Jv pic.twitter.com/LJWN7iWqKK
दूसरे ट्वीट में उन्होंने सरकारी चैनल की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘डीडी पंजाब ने बजिंदर सिंह के शो अपनी टेलिकास्ट लिस्ट से हटा दिया है और शुक्रवार को शो का प्रसारण नहीं किया गया।
DD Punjabi telecasts 'Asis Pavitar Rooh Di' every Friday at 10:00 PM to 10:30 PM.
— Anshul Saxena (@AskAnshul) November 1, 2019
It features Rape accused Pastor Bajinder who's involved in Religious Conversions.
Today on Friday, DD Punjabi removed show from Schedule & didn't telecast it
Thanks everyone for raising the issue pic.twitter.com/WHXALXgQzu
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दूरदर्शन पादरी बजिंदर सिंह बजिंदर सिंह डीडी पंजाबी असिस पवित्र रूह अंशुल सक्सेना