होम / टीवी / 30 नवंबर से बंद हो जाएगा Disney-Star India के इन तीन चैनल्स का प्रसारण

30 नवंबर से बंद हो जाएगा Disney-Star India के इन तीन चैनल्स का प्रसारण

सूत्रों के अनुसार इंग्लिश जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘डिज्नी इंटरनेशनल एचडी’ पहले की तरह चलता रहेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘डिज्नी-स्टार इंडिया’ (Disney-Star India) ने अपने तीन अंग्रेजी ‘जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स‘ (GEC) का प्रसारण बंद करने का फैसला लिया है। जिन तीन चैनल्स को बंद करने का फैसला लिया गया है, उनके नाम ‘स्टार वर्ल्ड’ (Star World), ‘स्टार वर्ल्ड एचडी’ (Star World HD) और ‘स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी’ (Star World Premiere HD) हैं। बताया जाता है कि 30 नवंबर 2021 से इन चैनल्स का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इंग्लिश जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘डिज्नी इंटरनेशनल एचडी’ पहले की तरह चलता रहेगा। हालांकि, इस बारे में ‘स्टार’ की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

बता दें कि इससे पहले हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने रिपोर्ट दी थी कि ‘स्टार इंडिया’ (Star India) दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच 16 नए चैनल लॉन्च करेगी। ये चैनल्स विभिन्न जॉनर्स (genres) और भाषाओं में लॉन्च किए जाएंगे। ‘न्यू टैरिफ ऑर्डर‘ (NTO-2.0) के अनुपालन की दिशा में ब्रॉडकास्टर द्वारा दायर ‘रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर‘ (RIO) में इस बात का खुलासा किया गया है।

‘स्टार इंडिया’ की ओर से कहा गया था कि जो 16 चैनल्स लॉन्च किए जाएंगे, उनमें सात ‘एसडी’ और नौ ’एचडी ’ चैनल्स शामिल होंगे। नए लॉन्च होने वाले एसडी चैनल्स में Star Gold Romance, Star Gold Thrills, Jalsha Josh, Pravah Pictures, Star Kirano, Star Movies Select और Super Hungama शामिल हैं। इसके अलावा एचडी चैनल्स में Star Gold 2 HD, Star Sports 1 Tamil HD, Star Sports 1 Telugu HD, Disney Channel HD, Star Kirano HD, Pravah Pictures HD, Vijay Super HD, Asianet Movies HD और Hungama HD शामिल हैं।


टैग्स टीवी चैनल्स स्टार वर्ल्ड स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी स्टार वर्ल्ड एचडी डिज्नी-स्टार इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago