होम / टीवी / क्या ‘न्यूज इंडिया’ चैनल बिक चुका है? मैनेजमेंट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज!
क्या ‘न्यूज इंडिया’ चैनल बिक चुका है? मैनेजमेंट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज!
सूत्रों के अनुसार, ‘न्यूज इंडिया’ चैनल को बेचे जाने की डील फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि इस डील की अनुमानित कीमत 18 करोड़ रुपये है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
नोएडा स्थित फिल्म सिटी से करीब तीन साल पहले शुरू हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) को लेकर इन दिनों मीडिया गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं का कारण है, इस चैनल के बेचे जाने की खबरें।
इंडस्ट्री से जुड़े अंदरखाने के सूत्रों के अनुसार, ‘न्यूज इंडिया’ चैनल को बेचे जाने की डील फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि इस डील की अनुमानित कीमत 18 करोड़ रुपये है। हालांकि, अब तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि चैनल पूरी तरह बिक गया है या इसे लीज पर दिया गया है।
सूत्रों का दावा है कि नए मैनेजमेंट ने चैनल का कामकाज संभालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, कुछ पुराने कर्मचारियों ने इस्तीफा भी सौंप दिया है। हालांकि, नाम न छापने की शर्त पर संस्थान से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है।
फिलहाल, इस डील से जुड़े सभी पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में ‘न्यूज इंडिया’ चैनल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
टैग्स