होम / टीवी / भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया से जुड़े इस तरह के कंटेंट को हटाने का HC का आदेश

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया से जुड़े इस तरह के कंटेंट को हटाने का HC का आदेश

मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नीना बंसल कृष्ण ने गूगल को निर्देश दिया कि इस मामले से जुड़े ऐसे वीडियो जो पब्लिक डोमेन में हैं उन्हें प्राइवेट कर दिया जाए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट्स को बीजेपी नेता गौरव भाटिया से नोएडा कोर्ट परिसर में कथित मारपीट से संबंधित पोस्ट को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कुछ यूट्यूब चैनल्स को भी निर्देश दिया है कि वे मुकदमे के लंबित रहने तक कथित मानहानिकारक वीडियो को प्राइवेट कर दें। 

मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नीना बंसल कृष्ण ने गूगल को निर्देश दिया कि इस मामले से जुड़े ऐसे वीडियो जो पब्लिक डोमेन में हैं उन्हें प्राइवेट कर दिया जाए।

कोर्ट ने कहा कि भाटिया को पीटने वाले वीडियो और उसके साथ मारपीट करने के दावे डीप फेक हैं। इसमें अति-सनसनीखेज चित्रण के अलावा और कुछ तथ्य स्पष्ट रूप से झूठे हैं। हाई कोर्ट ने 8 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट के इस फैसले पर गौरव भाटिया ने 'एक्स' पर लिखा, ''यह जीत है कानून की और यह जीत है कानून में आस्था रखने वाले हर उस नागरिक की जो कानून के लिए प्रतिबद्ध है और समर्पित है। यह माननीय उच्च न्यायलय का महत्वपूर्ण फैसला है और एक मजबूत संदेश देता है। यह न्यायालय के द्वारा दिखाया गया आईना भी है उन लोगों के लिए जिन्होंने पत्रकारिता को हाशिए पर रख निम्न स्तर की पत्रकारिता करने का बीड़ा उठाया हुआ है। राजनीतिक दलों के इशारे पर अपने ईमान को बेच दिया एवं झूठी और गलत खबरों को चलाया। यह फैसला एक मजबूत मिसाल है मीडिया रिपोर्टिंग में सनसनीखेज तथा मसाला डालकर पत्रकारिता को निम्न स्तर एवं तोड़ मरोड़ कर दिशाहीन व तथ्यहीन खबरें प्रसारित करने के खिलाफ। खबरों की सटीकता एवं पत्रकारिता की गरिमा के महत्व को सुदृढ़ करते हुए अदालत के इस निर्णय के लिए मैं माननीय उच्च न्यायालय का आभारी हूं।''

कोर्ट ने 5 फरवरी को गौरव भाटिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादी यूट्यूब चैनलों को नोटिस जारी किया था। गौरव भाटिया ने याचिका दायर कर कहा था कि इन यूट्यूब चैनलों ने अपनी खबर में कहा है कि नोएडा कोर्ट में उनकी पिटाई की गई थी। भाटिया की ओर से पेश वकील राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा ने कहा था कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले चुका है। इसके बावजूद झूठी खबरें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा था कि इन यूट्यूब चैनलों की ओर से चलाई गई खबरों में गौरव भाटिया के साथ हुई घटना को सही ठहराया गया है। उन्होंने पत्रकार नवीन कुमार द्वारा संचालित आर्टिकल 19, द न्यूज लॉन्चर, बीबीआई न्यूज, कॉमेडियन राजीव निगम, संदीप सिंह, विजय यादव, नेटाफ्लिक्स और सुनीता जाधव के ट्विटर अकाउंट और पंकज त्रिपाठी, दाऊद नादाफ, डॉ. खतरा एंड वायरस बाबा इंडिया वाआ के पैरोडी अकाउंट को प्रतिवादी बनाया था।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज से इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने घटना की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का निर्देश दिया था। दरअसल, मार्च में गौरव भाटिया नोएडा कोर्ट गए थे। उस दिन कोर्ट में वकीलों की हड़ताल थी। घटना के दिन गौरव भाटिया और महिला वकील मुस्कान गुप्ता से कुछ वकीलों ने बदसलूकी की थी। इसी घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को अदालत में सीसीटीवी कैमरे न रखने पर नोटिस जारी किया था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज नहीं दे सकते क्योंकि वह खराब हो गए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा था कि वह इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे। कोई भी वकील किसी अन्य को अदालत छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। 

बताते चलें कि गौरव भाटिया सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी और पूर्व महाधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय वीरेन्द्र भाटिया के बेटे हैं। वह सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील भी हैं। यूपी में अखिलेश सरकार के दौरान वह अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। सपा छोड़ने के बाद वह अप्रैल 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता बना दिया था।


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट गौरव भाटिया
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago