होम / टीवी / Zee मीडिया की इस याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब

Zee मीडिया की इस याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब

जी मीडिया ने एक याचिका दायर की, जिसमें आदेश को वापस लेने की मांग की गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है, जिसमें जीसैट-15 सैटेलाइट पर केयू (KU) बैंड से जी के दस टीवी चैनलों को हटाने के सूचना-प्रसारण मंत्रालय के आदेश को चुनौती दी गई है।

 सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की तकनीक ने Zee को प्रतिस्पर्धियों पर अनुचित लाभ दिया। जी मीडिया ने एक याचिका दायर की, जिसमें आदेश को वापस लेने की मांग की गई है और हाई कोर्ट से केयू बैंड पर एक साथ अपने चैनलों को अपलिंक करने के लिए वापस ली गई अनुमति को बहाल करने का आग्रह किया गया है।

जी मीडिया के जिन दस चैनलों को हटाने का आदेश दिया गया है उनमें ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan), ‘जी 24 कलाक’ (Zee 24 Kalak), ‘जी सलाम’ (Zee Salaam), ‘जी 24 तास’ (Zee 24 Taas), ‘जी बिहार झारखंड’ (Zee Bihar Jharkhand), ‘जी पंजाब हरियाणा हिमाचल’ (Zee Punjab Haryana Himachal), ‘जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड’ (Zee Uttar Pradesh Uttarakhand), ‘जी राजस्थान’ (Zee Rajasthan), ‘जी ओडिशा’ (Zee Odisha) और ‘जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़’ (Zee Madhya Pradesh Chattisgarh) हैं।

चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने जी मीडिया की याचिका के आधार पर एक नोटिस जारी किया और सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अपनी याचिका में, जी मीडिया ने तर्क दिया था कि चैनल अपलिंकिंग को रोकने वाले एमआईबी के आदेश का आधार उसके साथ साझा नहीं किया गया है।

एमआईबी ने अपनी ओर से कहा है कि जीसैट-15 सैटेलाइट पर होने के कारण ‘जी मीडिया’ चैनलों को डीडी फ्रीडिश पर पहुंच मिलती है, जिससे फ्री-टू-एयर हो जाता है। इससे उन्हें अपने प्रतिस्पर्धियों पर अनुचित लाभ मिल सकता है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय जी मीडिया दिल्ली हाई कोर्ट केंद्र सरकार
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago