होम / टीवी / कवरेज के दौरान TV9 के रिपोर्टर-कैमरामैन पर हमला

कवरेज के दौरान TV9 के रिपोर्टर-कैमरामैन पर हमला

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ‘टीवी9बांग्ला’ (TV9 Bangla) के रिपोर्टर और कैमरामैन से मारपीट का मामला सामने आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ‘टीवी9बांग्ला’ (TV9 Bangla) के रिपोर्टर और कैमरामैन से मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि दोनों शिक्षक भर्ती घोटाले की कवरेज करने बिभास अधिकारी के घर पर पहुंचे थे। बिभास अधिकारी का नाम शिक्षकों भर्ती में घोटाले में सामने आया है।

बताया जा रहा है कि टीवी9 के रिपोर्टर के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उनका कैमरा भी तोड़ डाला गया। टीवी9 बांग्ला के मैनेजिंग एडिटर अमृतांशु भट्टाचार्य ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि एक सैनिक का काम क्या होता है। उसे युद्ध के मैदान में जाना है, गोली मारनी है। हम इसके लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब टीवी9 पर हमले हुए हैं। वे लोग इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ‘टीवी9 बांग्ला’ के प्रतिनिधि बीरभूम के नलहाटी स्थित एक आश्रम में पहुंचे थे। वे वहां बिभास अधिकारी पर लगे आरोपों को लेकर कवरेज करने गये थे। पहले तो उन्हें वहां घुसने नहीं दिया गया, बाद में प्रतिनिधियों ने वहां एक बीएड कॉलेज की तस्वीरें लीं और फिर उनके के घर गए और उनकी मां से बात की। फिर जब वे वापस आश्रम गए, तो दो मोटरसाइकिलों में आए समर्थकों ने प्रतिनिधियों का रास्ता रोक लिया और इसके बाद उनको घेर लिया। ड्राइवर को कार से बाहर निकाला और उससे चाबी ले ली। उन्हें पहले पीटा फिर पत्रकार को उनके पास मौजूद फुटेज को हटाने के लिए मजबूर किया गया। इस बीच कैमरा तोड़ दिया गया। फिर पत्रकार और कैमरा पर्सन को पीटना शुरू कर दिया।

टीवी9 के मुताबिक, इस दौरान करीब 50 ग्रामीण आ गए और उन्हें घेर लिया। उसमें बिभास अधिकारी के दो बेटे भी शामिल थे। टीवी 9 के प्रतिनिधियों को सड़क पर पटक दिया गया और उनके चेहरे, पेट और हाथों पर हमले किये गये। यह हंगामा करीब दस मिनट तक चला।  

इस दौरान ‘टीवी9 बांग्ला’ प्रतिनिधियों को फेसबुक लाइव पर आने और यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि दिखाई गई सभी जानकारी गलत है। यह धमकी दी गई कि यदि वे नहीं करते हैं, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पत्रकारों को कई बार कहा गया है, ‘उनके पास आग्नेयास्त्र हैं।’ बाद में किसी तरह दोनों वहां से हाईवे पर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें बचा लिया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


टैग्स रिपोर्टर हमला कैमरामैन टीवी9 वीरभूम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

32 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago