होम / टीवी / DD फ्री डिश ऑक्शन: जानिए, दूसरे दिन प्रसार भारती की कितनी हुई कमाई

DD फ्री डिश ऑक्शन: जानिए, दूसरे दिन प्रसार भारती की कितनी हुई कमाई

इस नीलामी प्रक्रिया में ‘द क्यू’, ‘दंगल’, ‘शेमारू टीवी’, ‘मनोरंजन ग्रैंड’, ‘मनोरंजन टीवी’ और ‘बिग मैजिक’ ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल कैटेगरी में स्लॉट हासिल किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सार्वजनिक प्रसारक ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने डीडी फ्रीडिश पर खाली पड़े एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए 5वीं वार्षिक /67वीं ई-ऑक्शन के दूसरे दिन 191 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

सूत्रों के मुताबिक, 11 चैनलों ने दूसरे दिन स्लॉट हासिल किया, जिनमें से बकेट ए+ कैटेगरी (हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) में छह चैनल और बकेट ए कैटेगरी (मूवी चैनल) में पांच चैनल शामिल हैं। बकेट A+ और बकेट A के लिए आरक्षित मूल्य क्रमशः 15 करोड़ रुपए और 12 करोड़ रुपए थे।

यह स्लॉट 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक की अवधि के लिए जारी किए गए हैं। एक वर्ष की अवधि के लिए ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रक्रिया 13 मार्च, 2023 से निर्धारित की गई थी, लेकिन डीडी फ्री डिश एमपीईजी-2 ई-ऑक्शन में एक दिन की देरी हुई। सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण सोमवार 13 मार्च को ई-ऑक्शन नहीं हो सकी, लेकिन यह 14 मार्च को पूरी हुई।

इस नीलामी प्रक्रिया में ‘द क्यू’ (The Q), ‘दंगल’ (Dangal), ‘शेमारू टीवी’ (Shemaroo TV), ‘मनोरंजन ग्रैंड’ (Manoranjan Grand), ‘मनोरंजन टीवी’ (Manoranjan TV) और ‘बिग मैजिक’ (Big Magic) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल कैटेगरी में स्लॉट हासिल किए हैं। इस कैटेगरी में सबसे ऊंची बोली 17.9 करोड़ रुपए की लगाई गई। माना जाता है कि प्रसार भारती ने इस कैटेगरी से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।


टैग्स प्रसार भारती डीडी फ्री डिश ऑक्शन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago