होम / टीवी / देखें विडियो: कैमरे में कैद हुई पत्रकार के साथ DCP की ये ‘हरकत’

देखें विडियो: कैमरे में कैद हुई पत्रकार के साथ DCP की ये ‘हरकत’

पश्चिम बंगाल में रविवार को हुई हिंसक झड़प में बीजेपी एमपी अर्जुन सिंह के सिर में आई है चोट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी एमपी अर्जुन सिंह के आवास के बाहर पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की कवरेज कर रहे टीवी पत्रकार को वहां तैनात डीसीपी ने थप्पड़ मार दिया। यही नहीं, डीसीपी ने पत्रकार को कई बार धक्का भी दिया। इस घटना का विडियो भी वायरल हो गया है। रविवार को हुईं झड़पों के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में अर्जुन सिंह के सिर में भी चोट आई हैं।

बता दें कि रविवार को पुलिस अर्जुन सिंह के भाटपारा स्थित आवास में घुसने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की इस टीम का नेतृत्व बैरकपुर के डिप्टी कमिश्नर अजय ठाकुर कर रहे थे। इस दौरान वहां पर स्थानीय पत्रकार भी मौजूद थे। इसी दौरान अजय ठाकुर ने एक टीवी पत्रकार के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। अजय ठाकुर की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि अजय ठाकुर ने बाद में कई लोगों के साथ भी इस तरह मारपीट की।

इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि  उत्तर 24 परगना जिले के कांकिनारा में हुई हिंसा शांति भंग करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत की गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले के लिए अर्जुन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।


टैग्स पत्रकार की पिटाई डिप्टी कमिश्नर अजय ठाकुर पत्रकार को पीटा बीजेपी एमपी अर्जुन सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago