होम / टीवी / NDTV की एंकर कनुप्रिया और उनके बेटे की मौत के मामले में कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला
NDTV की एंकर कनुप्रिया और उनके बेटे की मौत के मामले में कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला
अब कंज्यूमर कोर्ट ने माना की ट्रैवल एजेंसीज थॉमस कुक और रेड एप्पल की तरफ से लापरवाही ने हादसे को न्यौता दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एनडीटीवी की एंकर रहीं कनुप्रिया सैगल, उनके बेटे श्रेयस और पिता गंगा प्रसाद विमल की 2019 में श्रीलंका के कोलंबो में सड़क हादसे में मौत हो गई। पति योगेश सैगल और बेटी ऐश्वर्या हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए और बाल-बाल बचे थे।
अब कंज्यूमर कोर्ट ने माना की ट्रैवल एजेंसीज थॉमस कुक और रेड एप्पल की तरफ से लापरवाही ने हादसे को न्यौता दिया। लिहाज़ा एजेंसीज पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
योगेश सैगल ने बताया, 'हम कंज्यूमर कोर्ट में इस मामले को लेकर साल 2022 में गए थे। कोविड का टाइम था, कोर्ट्स बंद थे, इसलिए हम पहले नहीं जा पाए। लेकिन कंज्यूमर कोर्ट ने बहुत जल्दी फैसला दिया। ' कंज्यूमर कोर्ट का बहुत शुक्रगुजार हूं कि फैसला जल्दी दिया। हालांकि, जो रकम दी जा रही है, उससे सहमत नहीं हूं, लेकिन साफ कर दूं कि ये लड़ाई पैसे के लिए थी भी नहीं।
योगेश ने बताया, 'ट्रैवल एजेंसी का जो ड्राइवर था, उसकी उम्र बहुत ज्यादा थी। साथ ही वह मेडिकली अनफिट था। पुलिस के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में साफ-साफ कहा गया कि हादसे में ड्राइवर की गलती थी। गाड़ी का लाइसेंस भी नहीं था। साथ ही वो टैक्सी नहीं थी, प्राइवेट व्हीकल था।
सड़क हादसे में NDTV की एंकर रहीं कनुप्रिया और उनके बेटे की मौत के मामले में कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रैवल एजेंसी पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 22, 2023
pic.twitter.com/NeiHt1NfaX
टैग्स