होम / टीवी / ऐडवर्टाइजर्स को लेकर 'कनेक्टेड टीवी' की उपयोगिता पर दिग्गजों ने कुछ यूं डाला प्रकाश

ऐडवर्टाइजर्स को लेकर 'कनेक्टेड टीवी' की उपयोगिता पर दिग्गजों ने कुछ यूं डाला प्रकाश

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में करीब 200 मिलियन घरों में टीवी है, जिनमें से करीब 15 मिलियन यूजर्स के घरों पर कनेक्टेड टीवी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में करीब 200 मिलियन घरों में टीवी है, जिनमें से करीब 15 मिलियन यूजर्स के घरों पर कनेक्टेड टीवी है। कनेक्टेड टीवी का मार्केट देश में सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट्स में से एक है और इसकी बढ़ती मांग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। डाटा की बढ़ती पहुंच और ग्लोबल कंटेंट की उपलब्धता इंटरनेट आधारित इस तरह की डिवाइस की लोकप्रियता की वजह मानी जा सकती है।

‘ई4एम टीवी फर्स्ट’ (e4m TV First) के चौथे एडिशन के तहत गुरुवार को 'Connected TV: Challenges and Opportunities for Marketers' टॉपिक पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। वर्चुअल रूप से हुए इस पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता ‘हवास मीडिया ग्रुप इंडिया’ (Havas Media Group India) के सीईओ मोहित जोशी ने की। अन्य पैनलिस्ट में ‘आदित्य बिरला कैपिटल’ (Aditya Birla Capital) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अजय कक्कड़ और ‘वोल्टास लिमिटेड’ (Voltas Limited) के वाइस प्रेजिडेंट व मार्केटिंग हेड देबा घोषाल शामिल रहे।

पैनल डिस्कशन से पहले जोशी ने टॉपिक के मूल पर प्रकाश डाला और इतने वर्षों में भारत में टीवी की दुनिया में हुए विकास के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में आज भी टेलिविजन का राज चलता है। इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2021 तक की बात करें तो जब भी विज्ञापन की बात आती है तो टीवी ही नंबर वन माध्यम दिखाई देता है। हालांकि डिजिटल भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में करीब 200 मिलियन घरों में टेलिविजन है और मेरा मानना है कि इनमें करीब 15 मिलियन कनेक्टेड टीवी हैं।’ 

उन्होंने कहा कि डेटा के बढ़ते इस्तेमाल और ग्लोबल कंटेंट की उपलब्धता के साथ एडवर्टाइजर्स डिजिटल एडवर्टाइजिंग के लाभ के साथ-साथ टेलिविजन की बढ़ी हुई पहुंच हासिल करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एडवर्टाइजर्स दोनों में बेहतर हासिल करना चाहते हैं।

घोषाल के अनुसार, वोल्टास जैसे ब्रैंड के लिए यह बहुत ही विशिष्ट सेगमेंट है, जोकि एक भारतीय खिलाड़ी है और अपनी कैटेगरी में अव्वल है। घोषाल ने कहा, ‘हम इसे बहुत गंभीरता से देख रहे हैं, क्योंकि हम एक सेगमेंट में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले दो वर्षों में, हमने बहुत अधिक उतार-चढ़ाव देखा है और जैसा कि सभी विशेषज्ञों ने कहा है, हमें इस सेगमेंट में होना चाहिए।’

डिवाइस के नजरिए से और कंज्यूमर ड्यूरेबल बिजनेस में होने के नाते घोषाल ने अपने विचारों को आगे रखते हुए कहा, ‘भारत में एक बड़ी संख्या है, जो एनालॉग टीवी से डिजिटल टीवी और अब स्मार्ट टीवी के बदलाव की ओर बढ़ी है और यह हर साल बढ़ती जा रही है। इसे हर साल हर घर में जोड़ा जा रहा है। अब, भारत हर साल लगभग 12-13 मिलियन टीवी बेचता है, जिसका अर्थ है कि यह हर घर में पहुंच रहा है और इनमें से 85% स्मार्ट टीवी इस देश में बेचे जाते हैं। यदि ऐसा सालाना आधार पर किया जा रहा है, तो स्मार्ट टीवी के उपयोग का क्या हो रहा है? जरूरी है कि इसे भी बढ़ना चाहिए, लेकिन विभिन्न वजहों के चलते ऐसा नहीं हो रहा है और यह स्मार्ट टीवी के वास्तविक उपयोग में योगदान नहीं दे सकते हैं।

डिवाइस के नजरिए से घोषाल ने कहा कि वे सही रास्ते पर हैं। हर कोई स्मार्ट टीवी खरीदना चाहता है और उससे जुड़े रहना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘बहुत सारा कंटेंट तैयार किया जा रहा है और लोग उस कंटेंट का हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखते हैं। कहीं न कहीं इसका उपयोग इतना अधिक नहीं है और स्मार्ट टीवी खरीदने और इसका उपयोग करने की पूरी प्रक्रिया को लेकर हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह समय के साथ हो।’

पैनल चर्चा के दौरान, जोशी ने पूछा कि चूंकि कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) तकनीकी रूप से डिजिटल वीडियो और टेलीविजन दोनों के सर्वोत्तम पहलुओं को जोड़ती है, लिहाजा इसे देखते हुए भारत में ब्रैंड्स के लिए क्या अवसर हैं? इस पर कक्कड़ ने पिच मैडिसन की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कनेक्टेड टीवी लगभग 40 ऑड मिलियन हैं और अगले तीन वर्षों यानी 2025 में चार गुना बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक ऐडवर्टाइजर के लिए यह एक बड़ा मौका है। दूसरा तथ्य यह है कि मोबाइल-फर्स्ट कस्टमर्स के साथ ही अब हमारे पास बड़ी स्क्रीन भी वापस आ रही है। तीसरा यह है कि यह एक बड़ी स्क्रीन है, आप एक ही समय में कई यूजर्स को टार्गेट कर सकते हैं।’


टैग्स विज्ञापन चैनल विज्ञापनदाता टेलीविजन ऐडवर्टाइजर्स कनेक्टेड टीवी स्मार्ट टीवी
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago