होम / टीवी / कांग्रेस ने न्यूज एंकर अमन चोपड़ा के शो में प्रवक्ता न भेजने का लिया फैसला
कांग्रेस ने न्यूज एंकर अमन चोपड़ा के शो में प्रवक्ता न भेजने का लिया फैसला
कांग्रेस पार्टी ने सीनियर न्यूज एंकर अमन चोपड़ा के डिबेट शो में अपना कोई भी प्रवक्ता न भेजने का फैसला लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कांग्रेस पार्टी ने सीनियर न्यूज एंकर अमन चोपड़ा के डिबेट शो में अपना कोई भी प्रवक्ता न भेजने का फैसला लिया है। बता दें कि सीनियर न्यूज एंकर अमन चोपड़ा
‘न्यूज18 इंडिया’ में ‘देश नहीं झुकने देंगे’ डिबेट शो को होस्ट करते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से साथी प्रवक्ताओं व अन्य शुभचिंतकों से चर्चा करने के बाद हम इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि अमन चोपड़ा के शो पर कांग्रेस की तरफ से कोई अधिकृत प्रवक्ता नहीं जाएगा। समाज में जहर को फैलने से रोकने में यह हमारा एक तुच्छ योगदान है।
बॉयकाट घोषणा - पिछले कुछ हफ़्तों से साथी प्रवक्ताओं व अन्य शुभचिंतकों से चर्चा करने के बाद हम इस निर्णय पर पहुँचे हैं कि @AmanChopra_ के शो पर कांग्रेस की तरफ़ से कोई अधिकृत प्रवक्ता नहीं जाएगा।
— Pawan Khera ?? (@Pawankhera) October 12, 2022
समाज में ज़हर को फैलने से रोकने में यह हमारा एक तुच्छ योगदान है। #भारत_जोड़ो_यात्रा
दरअसल, कांग्रेस पार्टी न्यूज एंकर अमन चोपड़ा पर कई बार एक पार्टी विशेष का समर्थन करने का आरोप लगा चुकी है। साप्रदायिक वैमनस्यता बढ़ाने, साजिश रचने और दंगों को भड़काने के आरोप में अमन चोपड़ा के खिलाफ राजस्थान में इस साल अप्रैल में मामला भी दर्ज हुआ था।
चोपड़ा के खिलाफ दर्ज मामलों के मुताबिक, उन्होंने अपने एक शो में कथित तौर पर दावा किया था कि जहांगीरपुरी केस का बदला लेने के लिए अलवर में एक सदियों पुराने मंदिर को विध्वंस किया गया था, जिसके बाद ही चोपड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से काम करना), 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
टैग्स कांग्रेस न्यूज18 इंडिया डिबेट शो प्रवक्ता पवन खेड़ा अमन चोपड़ा देश नहीं झुकने देंगे