होम / टीवी / कांग्रेस को राम मंदिर से आपत्ति लेकिन हमास से हमदर्दी: सुधांशु त्रिवेदी
कांग्रेस को राम मंदिर से आपत्ति लेकिन हमास से हमदर्दी: सुधांशु त्रिवेदी
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का ट्वीट होता है फिलिस्तीन के लिए, पर इनको राम मंदिर से आपत्ति है पर हमास से हमदर्दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इजरायल-हमास युद्ध के बीच तत्काल संघर्ष विराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव लाया गाया और उस पर वोटिंग हुई। हालांकि, भारत ने मतदान से दूरी बना ली। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है और सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।
इसी मसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी एक टीवी चैनल की डिबेट में सरकार का पक्ष रखा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस से हम पूछना चाहते हैं कि ये वही पार्टी है जब हम पुलवामा हमले के शहीदों के लिए चुनावी सभा में श्रद्धांजलि देते थे तब आप उसे राजनीति कहा करते थे, मौन धारण करने पर भी आपत्ति जताते थे जबकि वो देश के शहीद थे।
किसी भी सभा में देश के शहीदों के लिए मौन धारण किया जा सकता है मगर वही कांग्रेस पार्टी आज फ़िलिस्तीन के मारे गए लोगों के लिए चुनावी सभा में मौन श्रद्धांजलि और हमास के आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के लिए मौन धारण कर रही है।
केरला में जहां लेफ्ट की सरकार है वहां हमास का लीडर मीटिंग को संबोधित करता है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का ट्वीट होता है फिलिस्तीन के लिए पर इनको राम मंदिर से आपत्ति है पर हमास से हमदर्दी है।'
कांग्रेस से हम पूछना चाहते हैं कि ये वही पार्टी है जब हम पुलवामा हमले के शहीदों के लिए चुनावी सभा में श्रद्धांजलि देते थे तब आप उसे राजनीति कहा करते थे, मौन धारण करने पर भी आपत्ति जताते थे जबकि वो देश के शहीद थे, किसी भी सभा में देश के शहीदों के लिए मौन धारण किया जा सकता है मगर… pic.twitter.com/g9d6W3x69L
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) November 1, 2023
टैग्स