होम / टीवी / ‘सीएनएन-न्यूज18’ फिर सजाने जा रहा है ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ का मंच, जुटेंगे तमाम दिग्गज

‘सीएनएन-न्यूज18’ फिर सजाने जा रहा है ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ का मंच, जुटेंगे तमाम दिग्गज

अवॉर्ड समारोह का प्रसारण 10 जनवरी की शाम छह बजे से ‘सीएनएन-न्यूज18’ पर किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अंग्रेजी न्‍यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) एक बार फिर अपनी प्रमुख पहल ‘इंडियन ऑफ द ईयर (IOTY)’ अवॉर्ड्स का आयोजन करने जा रहा है। 10 जनवरी को दिल्ली में अवॉर्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और जाने-माने फिल्म डायरेक्टर मणि रत्नम समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। अवॉर्ड समारोह का प्रसारण 10 जनवरी की शाम छह बजे से ‘सीएनएन-न्यूज18’ पर किया जाएगा।

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 13वां एडिशन है। इस पहल के तहत उन भारतीयों की उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्‍होंने दुनिया में अपने धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प के माध्यम से भारत को गौरवान्वित किया है।

चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, यूथ आइकॉन, राइजिंग स्पोर्ट्स स्टार, सोशल चेंज और क्लाइमेट वॉरियर जैसी श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों को ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाता है।

इस साल विजेताओं का चुनाव करने के लिए खास तरीका अपनाया गया। इसमें जूरी के रूप में विशेषज्ञों की राय के साथ-साथ पब्लिक ओपिनियन को भी शामिल किया गया। जूरी पैनल में जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे, पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर, सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज इंदु मल्होत्रा, पूर्व भारतीय एथलीट और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरपर्सन संजीव गोयनका और पर्यावरणविद व अधिवक्ता अफरोज शाह शामिल थे। 'Indian of the Year 2023’ के लिए नॉमिनीज में नीरज चोपड़ा, शुबमन गिल जैसे स्पोर्ट्स स्टार्स, आर प्रगनानंद और शैफाली वर्मा जैसे राइजिंग स्पोर्ट्स स्टार्स, दिनेश कुमार खरा जैसे बिजनेसमैन, दीपिका पादुकोण और मणि रत्नम जैसे फिल्मी सितारे आदि शामिल रहे।

इस बारे में ‘सीएनएन-न्यूज18’ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब का कहना है, ‘सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 उस विरासत का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमने इतने वर्षों में बनाई है। इस आयोजन ने लगातार उन व्यक्तियों को सम्मानित कर नई पहचान दी है, जिनके योगदान ने न केवल राष्ट्र को आकार दिया है बल्कि वैश्विक मंच पर भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।’

वहीं, ‘नेटवर्क18’ में अंग्रेजी और बिजनेस न्यूज क्लस्टर की सीईओ स्मृति मेहरा का कहना है, ‘यदि हम शुरुआत से 13वें एडिशन का सफर देखें तो सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड ने न्यूज टीवी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। हम नामांकित व्यक्तियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं, जिन्होंने अपने उल्लेखनीय योगदान के माध्यम से कामयाबी की नई इबारत लिखी है।’


टैग्स नरेंद्र मोदी सीएनएन-न्यूज18 शाहरुख खान जक्का जैकब इंडियन ऑफ द ईयर 2023 मणि रत्नम
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago