होम / टीवी / CNN इंटरनेशनल ने की उच्चस्तरीय पदों पर चार लोगों की नियुक्ति

CNN इंटरनेशनल ने की उच्चस्तरीय पदों पर चार लोगों की नियुक्ति

सीएनएन इंटरनेशनल (CNN International) ने हॉन्ग कॉन्ग में अपने एशिया-प्रशांत मुख्यालय में एडिटोरियल डिपार्टमेंट में उच्चस्तरीय पदों पर चार लोगों की नियुक्ति की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सीएनएन इंटरनेशनल (CNN International) ने हॉन्ग कॉन्ग में अपने एशिया-प्रशांत मुख्यालय में एडिटोरियल डिपार्टमेंट में उच्चस्तरीय पदों पर चार लोगों की नियुक्ति की घोषणा की है, जिनमें कवरेज के लिए दो नए डायरेक्टर्स और दो नए सीनियर न्यूज एडिटर्स शामिल है।

सरिता हरिलेला (Sarita Harilela) को कवरेज का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र से खबरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभालेगा। साथ ही वह दिन में कुछ समय के लिए नेटवर्क के वैश्विक कवरेज का नेतृत्व भी करेंगी।

सरिता पिछले 17 सालों से सीएनएन इंटरनेशनल के साथ हैं।CNN International names Sarita Harilela & others in key editorial hires in Asia-Pacific हाल ही में वे हॉन्ग कॉन्ग में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर फीचर शो और प्रोग्रामिंग के लिए जिम्मेदारी संभाल रही थीं। सरिता पिछले एक दशक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में फैली महामारी, हॉन्गकॉन्ग में विरोध प्रदर्शन, हैयान तूफान और 2011 जापान भूकंप और सुनामी सहित कई अन्य बड़ी खबरों की कवरेज से जुड़ी रही हैं।  

वहीं, निकोला करीम (Nicola Careem) को भी कवरेज का डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया है। वे यहां बीबीसी से आयी थीं। 19 साल तक उन्होंने बीबीसी में रहते हुए सीरिया, इराक, यमन और अफगानिस्तान में होने वाले युद्धों को कवर किया है। वह हाल ही में नई दिल्ली में दक्षिण एशिया ब्यूरो चीफ थीं और डिजिटल, टेलीविजन और रेडियो पर काम करने वाले पत्रकारों की एक टीम का नेतृत्व करती थीं।

Irene Nasser सीनियर न्यूज एडिटर के तौर पर APAC (एशिया-पेसिफिक) टीम में शामिल हुए हैं। वे पिछले पांच वर्षों तक दोहा में अल-जज़ीरा इंग्लिश के साथ जुड़ी हुईं थीं। यहां उन पर ब्रेकिंग न्यूज, कवरेज की प्लानिंग करने और अन्य क्षेत्रों की टीमों की जिम्मेदारी थी। इससे पहले उन्होंने जेरूसलम में फील्ड प्रड्यूसर के तौर पर न्यूज और डॉक्यूमेंट्री बनाने पर काम किया।

एलेक्स स्टैम्बॉघ (Alex Stambaugh) सीनियर न्यूज एडिटर के तौर पर अपनी नई भूमिका निभाएंगे। वह सीएनएन के साथ पांच साल से हैं। हाल ही में सीएनएन के इंटरनेशनल न्यूजसोर्स के लिए एक सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग विरोध प्रदर्शन, वियतनाम और सिंगापुर में ट्रम्प-किम शिखर सम्मेलन और थाई केव रेस्क्यू सहित अन्य प्रमुख खबरों की कवरेज पर काम किया है।


टैग्स सीएनएन इंटरनेशनल
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

50 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

27 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

50 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

59 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago