होम / टीवी / NDTV से अलग हुए कवलजीत सिंह बेदी, किया ये ट्वीट
NDTV से अलग हुए कवलजीत सिंह बेदी, किया ये ट्वीट
एनडीटीवी ग्रुप से निधि राजदान के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब खबर है कि कवलजीत सिंह बेदी ने भी इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
एनडीटीवी ग्रुप (NDTV Group) से उच्च पदों पर लोगों के जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। निधि राजदान के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब खबर है कि कवलजीत सिंह बेदी ने ग्रुप को अलविदा कह दिया है। वह यहां चीफ टेक्निकल व प्रॉडक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है।
You and I have memories. Longer than the road that stretches out ahead.
— Kawaljit Singh Bedi (@kawaljit) January 31, 2023
23 years and some change. Time to say goodbye. Thank you @ndtv. pic.twitter.com/YumroK44qT
बता दें कि समाचार4मीडिया ने 13 जनवरी को यह खबर दी थी कि ‘एनडीटीवी’ की ग्रुप प्रेजिडेंट सुपर्णा सिंह के साथ उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल अभी तक वह नोटिस पीरियड पर थे।
आप इस खबर को यहां पढ़ सकते हैं-
NDTV समूह की प्रेजिडेंट सुपर्णा सिंह समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
कवलजीत एनडीटीवी के साथ पिछले 23 वर्षों से अधिक समय से थे और वह एनडीटीवी के मोबाइल, वेब, ओटीटी, ब्रॉडकास्ट, आईटी और उभरते प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रॉडक्ट, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और स्ट्रैटजिक विजन के लिए जिम्मेदार थे।
कवलजीत सिंह ने इनोवेशन के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिसमें इनोवेटिव इंजीनियरिंग के लिए कॉमनवेल्थ ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन अवॉर्ड और एनएबी इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग एक्सिलेंस अवॉर्ड शामिल है। उन्होंने यूके के कार्डिफ में थॉमसन फाउंडेशन से डिजिटल पत्रकारिता में प्रशिक्षण हासिल किया है।
टैग्स एनडीटीवी कवलजीत सिंह