होम / टीवी / 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' के खिलाफ कोर्ट पहुंचा यह चैनल, की प्रसारण डील रद्द करने की मांग

'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' के खिलाफ कोर्ट पहुंचा यह चैनल, की प्रसारण डील रद्द करने की मांग

ऑस्ट्रेलिया के फ्री टू एयर ब्रॉडकास्टर ‘चैनल 7’ और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के बीच प्रसारण फीस को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ऑस्ट्रेलिया के फ्री टू एयर ब्रॉडकास्टर ‘चैनल 7’ और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के बीच प्रसारण फीस को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय से वार्षिक फीस में कटौती की मांग कर रहे ‘चैनल 7’ ने अब ऑस्ट्रेलिया के फेडरल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

चैनल ने सीए के खिलाफ गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघनों का हवाला देते हुए अपने 82 मिलियन ऑस्टेलियाई डॉलर प्रति वर्ष के  प्रसारण समझौते को समाप्त करने की मांग की है।

वहीं, सीए ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने COVID-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद दो बहुत ही सफल क्रिकेट सीरीज दी। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘इन परिस्थितियों में, सीए हैरान है कि सेवन ने यह अनुचित कार्रवाई की है, जिसका सख्ती से बचाव किया जाएगा।’

सीए का कहना है कि उसने कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद 2020-21 और 2021-22 सीजन का शानदार आयोजन किया है। इस दौरान उसने महिला बिग बैश लीग (WBBL) और बिग बैश लीग (BBL) के 240 मैच आयोजित किए।

दरअसल, चैनल अभी तक इस बात पर जोर दे रहा था कि कोरोना महामारी से क्रिकेट गतिविधियों को जो नुकसान हुआ है, उसके चलते उसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस करार में छूट देनी चाहिए। लिहाजा उसने सीए से अपने नुकसान की भरपाई के लिए 70 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की छूट मिले, लेकिन सीए उसे छूट देने के लिए तो तैयार था, लेकिन उसने उसे सिर्फ 15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ऑफर दिया था।

सेवन वेस्ट मीडिया लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी सेवन नेटवर्क लिमिटेड के माध्यम से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के फेडरल कोर्ट में याचिका दायर की और 6 साल की प्रसारण डील को समाप्त किया जाए। 6 साल की यह पूरी डील 450 मिलियन ऑस्ट्रेलिया डॉलर (309.69 मिलियन डॉलर) की है।


टैग्स चैनल 7 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्ट डील
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago