होम / टीवी / भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर 'चैनल 4' ने स्टार स्पोर्ट्स से किया ये करार

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर 'चैनल 4' ने स्टार स्पोर्ट्स से किया ये करार

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में 5 फरवरी को खेला जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में 5 फरवरी को खेला जाएगा। शुक्रवार से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के प्रसारण अधिकार ‘चैनल 4’ (Channel 4) ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से करार करके  खरीद लिए हैं। ब्रिटेन की एशेज सीरीज के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट स्थानीय टीवी पर लौटेगा।

चैनल ने एक बयान में कहा, 'चैनल 4 भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज की ‘फ्री टू एयर’ टीवी कवरेज करेगा। यह की एशेज सीरीज के बाद पहली बार ‘फ्री टू एयर’ टीवी प्रसारण होगा, जिसमें चारों टेस्ट का गेंद दर गेंद कवरेज चैनल फोर और ऑल फोर (All 4) पर दिखाया जाएगा।

‘चैनल 4’ के खेल प्रमुख पीट एंड्रयूज और खेल अधिकार प्रमुख पैनी मिल्स ने इस करार को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई। एंड्रयूज ने कहा, ‘हमें खुशी है कि हम टेस्ट क्रिकेट का फिर सीधा प्रसारण कर सकेंगे। दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह सीरीज रोचक रहेगी।’

बता दें कि भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों का प्रसारण अधिकार बीसीसीआई ने स्टार नेटवर्क को दे रखा है। मैच का सीधा प्रसारण ‘स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD’ और ‘स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD’ में होगा। अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। हॉटस्टार (Hotstar) में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है।

बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं। शुरुआती दो चेन्नई तो आखिरी के दो टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे।

  


टैग्स भारत स्टार स्पोर्ट्स चैनल 4 इंग्लैंड सीरीज
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

43 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago