होम / टीवी / एनडीटीवी प्रमोटर्स प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ CBI ने लिया ये एक्शन

एनडीटीवी प्रमोटर्स प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ CBI ने लिया ये एक्शन

इससे पहले नौ अगस्त को डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी

पंकज शर्मा 6 years ago

एनडीटीवी (NDTV) समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि सीबीआई ने एनडीटीवी के प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है। प्रत्यक्ष विदेश निवेश (FDI) के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सीबीआई की ओर से यह मामला दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों में कंपनी के पूर्व सीईओ विक्रमादित्य चंद्रा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एनडीटीवी ने विदेशी फंड हासिल करने के लिए नियमों का जमकर उल्लंघन किया। गौरतलब है कि इससे पहले नौ अगस्त को डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सीबीआई ने जून 2017 में भी डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके अलावा उनके घर पर भी छापा मारा गया था। सीबीआई की ओर से अब दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी आप यहां देख सकते हैं

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एनडीटीवी सीबीआई राधिका रॉय एफडीआई डॉ.प्रणॉय रॉय
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago