होम / टीवी / चित्रा त्रिपाठी से बोले बीजेपी प्रवक्ता, 'राहुल गांधी भारत माता को नहीं जानते हैं'
चित्रा त्रिपाठी से बोले बीजेपी प्रवक्ता, 'राहुल गांधी भारत माता को नहीं जानते हैं'
राहुल ने कहा कि पीएम आग बुझाना ही नहीं चाहते वे तो खुद मणिपुर को जलाना चाहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मणिपुर के मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट की।
साथ ही राहुल ने ये भी बताया कि उन्होंने भारत माता की हत्या वाला बयान क्यों दिया था? राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना 2 दिनों में इस पूरी हिंसा को नियंत्रित कर सकती है। लेकिन पीएम ने आग बुझाने से मना किया। राहुल ने कहा कि पीएम आग बुझाना ही नहीं चाहते वे तो खुद मणिपुर को जलाना चाहते हैं।
इसी मुद्दे पर हिंदी न्यूज़ चैनल 'आजतक' के डिबेट शो में एंकर चित्रा त्रिपाठी के एक सवाल के जवाब में बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ना भारत को जानते हैं ना भारत माता को जानते हैं। भारत माता अमर है, उनकी कभी हत्या नहीं हो सकती है। 140 करोड़ लोगों की भावनाओं में वो बसती है।
राहुल गांधी ने संसद में जो कहा है वो देश वासियों के हृदय को पीड़ा पहुंचा रहा है इसलिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों में हिंसा बड़ा मसला है और केंद्र सरकार लगातार शांति बहाली की कोशिश में लगी हुई है लेकिन राहुल गांधी जैसे लोग आग में पेट्रोल डालने का काम करते हैं।
BJP प्रवक्ता @rakeshbjpup का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- 'राहुल गांधी ना भारत को जानते हैं ना भारत माता को जानते हैं'
— AajTak (@aajtak) August 11, 2023
'सरकार गिराने के लिए नहीं भारत और मणिपुर के मनोबल को उठाने के लिए हम अविश्वास का प्रस्ताव लाए': कांग्रेस प्रवक्ता @AbhayDubeyINC #Dangal | @chitraaum pic.twitter.com/58v5USWbw7
टैग्स राहुल गांधी मणिपुर राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस