होम / टीवी / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार के साथ हुआ कुछ ऐसा, विडियो वायरल

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार के साथ हुआ कुछ ऐसा, विडियो वायरल

न्यूज कवर करते समय पत्रकारों को कई बार अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज कवर करते समय पत्रकारों को कई बार अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही ‘न्यूजीलैंड टेलिविजन नेटवर्क’ की रिपोर्टर केटी ब्रैडफोर्ड के साथ हुआ। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने लाइव कैमरे पर अपनी रिपोर्टिंग ऐसे जारी रखी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। सोशल मीडिया पर ब्रैडफोर्ड की इसी एकाग्रता की प्रशंसा की जा रही है।

दरअसल, केटी ब्रैडफोर्ड न्यूजीलैंड की सड़कों एवं बुनियादी ढांचे पर स्टोरी कर रही थीं। जब उन्होंने व्यस्त सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी बात कहना शुरू किया, तभी एक महिला मुस्कुराते हुए उनके पीछे खड़ी हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने रिपोर्टर को लाइव कैमरे पर चूमने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

केटी को शायद इसका पहले से ही आभास हो गया था, लिहाजा जैसे ही महिला ने उन्हें चूमना चाहा, उन्होंने बेहद शालीनता से अपने साथ से उसे पीछे धकेल दिया। खास बात यह रही कि केटी ने इस घटना से एक पल के लिए भी अपनी रिपोर्टिंग को प्रभावित नहीं होने दिया। यहां तक कि उन्होंने चेहरा घुमाकर महिला को देखने की कोशिश भी नहीं की।

आमतौर पर काम के दौरान यदि कोई बीच में आ जाए तो हमारा ध्यान भंग हो जाता है, लेकिन केटी ब्रैडफोर्ड के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह दर्शाता है कि रिपोर्टिंग के दौरान वह पूरी तरह उसमें डूब जाती हैं। फिर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आसपास क्या हो रहा है।

सोशल मीडिया पर केटी की जमकर तारीफ हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘एक बेवकूफ महिला की हरकतों के बावजूद जिस तरह से आपने अपना काम जारी रखा, उसके लिए बधाई।’ एक अन्य ने लिखा, ‘केटी ब्रैडफोर्ड पूरी तरह पेशेवर हैं। वह एक पल के लिए भी परेशान नहीं हुईं।’ वहीं, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की पॉलिटिकल एडिटर सुनेत्रा चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर केटी ब्रैडफोर्ड के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘ऐसा मेरी दोस्त के साथ हुआ’।

इस घटना का पूरा विडियो आप यहां देख सकते हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स महिला पत्रकार केटी ब्रैडफोर्ड न्यूजीलैंड टेलिविजन नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago