होम / टीवी / AIDCF ने नोटिस पर नहीं दिया ध्यान तो ब्रॉडकास्टर्स ने बंद किए अपने सिग्नल्स!
AIDCF ने नोटिस पर नहीं दिया ध्यान तो ब्रॉडकास्टर्स ने बंद किए अपने सिग्नल्स!
‘ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ‘ (AIDCF) के सदस्यों द्वारा नोटिस पर ध्यान न दिए जाने के कारण ‘डिज्नी स्टार’, ‘सोनी’ और ‘जी’ जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने कथित तौर पर अपने सिग्नल्स बंद कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
15 फरवरी को भेजे गए नोटिस पर ‘ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ‘ (AIDCF) के सदस्यों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star), ‘सोनी’ (Sony) और ‘जी’ (ZEE) जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने कथित तौर पर अपने सिग्नल्स बंद कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन ब्रॉडकास्टर्स ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कथित तौर पर अपने सिग्नल्स बंद कर दिए।
बता दें कि देश के बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने 15 फरवरी को केबल ऑपरेटर्स को नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने केबल ऑपरेटर्स को न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO 3.0) के लिए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) पर हस्ताक्षर करने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक, यह नोटिस हैथवे (Hathway) समेत ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के सदस्यों को भेजा गया था, जिन्होंने चैनल की कीमत नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
भेजे गए नोटिस में ब्रॉडकास्टर्स ने केबल ऑपरेटर्स को ‘रियो’ पर हस्ताक्षर करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था और कहा था कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सिग्नल डिस्कनेक्ट करने सहित कई अन्य कदम उठाए जाएंगे। एआईडीसीएफ (AIDCF) के एक करीबी सूत्र ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को बताया था कि केबल ऑपरेटर्स को ब्रॉडकास्टर्स का नोटिस 15 फरवरी को मिल गया था।
इस बारे में ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन’ (IBDF) के सेक्रेट्री जनरल सिद्धार्थ जैन का कहना है, ‘हालांकि, 90 प्रतिशत ऑपरेटर्स (डीटीएच और एमएसओ) ने एनटीओ 3 के तहत हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन बाकी ऑपरेटर्स को बोर्ड पर लाने के हमारे प्रयासों के बावजूद उन्हें वापस खींचा जा रहा है। इसलिए, ब्रॉडकास्टर्स के पास इन डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंटेंट की आपूर्ति बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हम उनके सहयोग के प्रति आशान्वित हैं और एक ऐसे परिदृश्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं जहां देश भर के सभी टेलीविजन व्युअर्स के लिए सहजता से कंटेंट उपलब्ध हो।’
टैग्स चैनल ब्रॉडकास्टर्स सोनी केबल ऑपरेटर्स ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन न्यू टैरिफ ऑर्डर डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स हैथवै इंटरनेट एडवर्टाइजिंग इंडिया