होम / टीवी / भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

उपेंद्र राय ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें 1 फरवरी 2023 को दिल्ली में लांच होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया. 

इस दौरान उपेंद्र राय ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. जिसके बाद राज्यपाल ने ‘भारत एक्सप्रेस’ को अपनी शुभकामनाएं दीं. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने अपनी दो चर्चित पुस्तकें ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी राज्यपाल को भेंट कीं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का अवसर मिला. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. साथ ही न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों हस्तक्षेप एवं नजरिया की प्रतियां भेंट की.” इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी से समसामयिक विषयों पर बातचीत की.

इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर चुके हैं.

बता दें कि, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.


टैग्स राज्यपाल उपेंद्र राय भगत सिंह कोश्यारी भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago