होम / टीवी / BCCI ने इस बात पर STAR इंडिया को दी 78.90 करोड़ की छूट

BCCI ने इस बात पर STAR इंडिया को दी 78.90 करोड़ की छूट

BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टार इंडिया के साथ किए गए अपने 2018 से 2023 तक के मीडिया राइट्स एग्रीमेंट (MRA) में से एक मैच को हटाने का फैसला किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टार इंडिया के साथ किए गए अपने 2018 से 2023 तक के मीडिया राइट्स एग्रीमेंट (MRA) में से एक मैच को हटाने का फैसला किया है, जिससे स्टार को 78.90 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी।

BCCI का स्टार इंडिया के साथ मीडिया राइट्स एग्रीमेंट 2018 से 2023 तक था, जो 31 मार्च को समाप्त हो गया। इस दौरान 102 मैचों के लिए 6138.1 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट किया गया था, लेकिन BCCI ने पांच साल के दौरान 103 मैच खेले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI नोट में कहा गया है,‘ BCCI के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए पांच अप्रैल 2018 को किए गए BCCI और स्टार मीडिया राइट्स एग्रीमेंट के तहत स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक मैच की छूट देने का फैसला किया गया है। इस अवधि के दौरान कुल मैचों की संख्या 103 से घटाकर 102 कर दी गई है।’

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में स्टार इंडिया के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 2018 में जिस मीडिया राइट्स एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए थे उसमें 102 मैचों के आयोजन की संभावना थी इसलिए एक मैच के शुल्क को माफ किए जाने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। सूत्रों ने कहा, ‘मीडिया राइट्स एग्रीमेंट 102 मैचों के लिए था और स्टार इन मैचों के लिए भुगतान करेगा। मुझे यहां कोई मसला नजर नहीं आता है।’


टैग्स स्टार इंडिया बीसीसीआई छूट मीडिया राइट्स डील
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago