होम / टीवी / खत्म हुआ इंतजार, BARC इंडिया ने फिर शुरू की न्यूज चैनल्स की रेटिंग
खत्म हुआ इंतजार, BARC इंडिया ने फिर शुरू की न्यूज चैनल्स की रेटिंग
बार्क इंडिया ने गुरुवार को इस साल के दसवें हफ्ते के डेटा को जारी करने के साथ न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स फिर से शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश में टेलीविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया ने गुरुवार को इस साल के दसवें हफ्ते के डेटा को जारी करने के साथ न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स फिर से शुरू कर दी है।
बार्क द्वारा दर्शकों के अनुमानों के लिए YUMI सॉफ्टवेयर के साथ सभी चैनल्स के लिए एक समान प्लेटफॉर्म (A level playing field) उपलब्ध कराया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत न्यूज और विशिष्ट वर्ग के लिए रेटिंग चार सप्ताह की रोलिंग औसत परिकल्पना (four-week rolling average concept) पर आधारित होगी।
पिछले 13 हफ्तों (Week 49, 2021 to Week 9, 2022) का डेटा जारी करने पर बार्क का कहना है कि पिछला रोलिंग किया हुआ डेटा उन चैनल्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्होंने इस डेटा को प्राप्त करने के लिए ऑप्ट-आउट का विकल्प नहीं चुना है। यह डेटा अगले तीन कार्य दिवसों में जारी किया जाएगा। बार्क ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले 13 हफ्तों के लिए चैनल्स को केवल चार सप्ताह का रोलिंग औसत डेटा प्रदान किया जाएगा।
साप्ताहिक डेटा रिलीज जारी करने की योजना को सही से मूर्त देने के लिए इसकी तारतम्यता (cadence) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि सात फरवरी को 'बार्क इंडिया' ने कहा था कि वह 17 मार्च से न्यूज चैनल्स के लिए चार सप्ताह का रोलिंग औसत डेटा जारी करना शुरू करेगा।
टैग्स न्यूज चैनल्स रेटिंग्स बार्क इंडिया बार्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री न्यूज व्युअरशिप डाटा