होम / टीवी / अरनब गोस्वामी बोले, न्यूज इंडस्ट्री को विज्ञापनदाताओं के समर्थन की जरूरत

अरनब गोस्वामी बोले, न्यूज इंडस्ट्री को विज्ञापनदाताओं के समर्थन की जरूरत

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन के प्रेजिडेंट अरनब गोस्वामी ने कहा, कोरोना वायरस से लड़ाई में लोगों तक तथ्यात्मक खबरें पहुंचाने के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दुनिया भर में कोरोनावायरस (कोविड-19) का कोहराम बढ़ता जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने तमाम एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत जहां देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है, वहीं लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें तमाम रियायतें दी जा रही हैं। कोरोना के खिलाफ इस ‘जंग’ में देश के न्यूज ब्रॉडकास्टर्स भी अपना मोर्चा संभाले हुए हैं और लोगों को इस महामारी जुड़े पल-पल के अपडेट्स देने के साथ ही इससे बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

देश में लॉकडाउन के दौरान चूंकि तमाम लोग अपने घरों पर ही हैं, ऐसे में उनके पास न्यूज अथवा इंफॉर्मेशन के लिए टीवी न्यूज सबसे बड़ा स्रोत बन गया है। देश भर में सभी भाषाओं के ब्रॉडकास्टर्स दिन-रात लगातार कोरोना से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी अपने दर्शकों को उपलब्ध करा रहे हैं और लॉकडाउन की सफलता सुनिश्चित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान चैनल्स न सिर्फ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या के ताजा आंकड़े और इस बीमारी की बढ़ते प्रकोप के बारे में लोगों को खबर दे रहे हैं, वहीं लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने और फेक न्यूज को रोकने के लिए भी कई कदम उठा रहे हैं। इसके लिए चैनल्स ने अपनी प्रोग्रामिंग में कई एक्सपर्ट्स, डॉक्टर्स आदि को भी शामिल किया है, जो लोगों को जागरूक कर रहे हैं।    

न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे सुलझाने और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के हितों की रक्षा के लिए गठित ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) के प्रेजिडेंट अरनब गोस्वामी का कहना है, ‘ऐसे समय में जब तमाम मीडिया ने अपने संसाधनों और खर्चों को कम कर दिया है, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने अपने प्रयासों को और बढ़ा दिया है और जमीनी स्तर पर भी अपने संसाधनों में इजाफा कर रहे हैं। राष्ट्रीय संकट के दौरान देश भर के न्यूज ब्रॉडकास्टर्स खुद को एक सार्वजनिक, आपातकालीन और आवश्यक सेवा समझते हैं और इस बात को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस खतरनाक वायरस के खतरे के बारे में बताएं और उन्हें जागरूक करें। मैं इस समय मीडिया इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों और विभिन्न सेक्टर्स में अपने सहयोगियों से गुजारिश करता हूं कि वे न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के प्रयासों में अपना योगदान दें और इस मुश्किल दौर में न्यूज चैनल्स को एडवर्टाइजिंग के रूप में सपोर्ट करें।’  

अरनब गोस्वामी का यह भी कहना है, ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन इस बात को भी बताना चाहता है कि बार्क और नील्सन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज चैनल्स में दर्शकों की रुचि काफी बढ़ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और हिंदी न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप 67 प्रतिशत बढ़ गई। प्रादेशिक भाषा के न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिलचस्प यह है कि बार्क के सीईओ सुनील लुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि  बच्चों की श्रेणी (kids' category) में भी न्यूज चैनल के इस्तेमाल में जबर्दस्त 87 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है, यह इस बात का साफ संकेत है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझ रहे न्यूज चैनल्स के बीच सूचनाप्रद और प्रासंगिक न्यूज प्रोग्रामिंग को सभी तरह के टीवी ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।’

अरनब गोस्वामी का यह भी कहना है, ‘न्यूज चैनल्स और इसके मेंबर्स को मिले सपोर्ट की एनबीएफ सराहना करता है और मीडिया इंडस्ट्री व शेयरधारकों को आश्वस्त करना चाहता है कि देश के न्यूज ब्रॉडकास्टर्स कोविड-19 के खिलाफ इस जंग को मजबूती देने और देश के लोगों तक सही व तथ्यात्मक सूचनाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’


टैग्स अरनब गोस्वामी मीडिया इंडस्ट्री न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी PANDEMIC
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

46 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

23 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

46 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

55 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago