होम / टीवी / ‘Zee Media’ के साथ नई पारी शुरू कर सकते हैं अनंत त्यागी
‘Zee Media’ के साथ नई पारी शुरू कर सकते हैं अनंत त्यागी
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक यहां पर वह रात दस बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सीनियर टीवी एंकर अनंत त्यागी के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘जी मीडिया’ (Zee Media) का हिस्सा बन सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) पर रात दस बजे का शो होस्ट करेंगे।
इस खबर की पुष्टि के लिए समाचार4मीडिया ने जी मीडिया और अनंत त्यागी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
बता दें कि अनंत त्यागी इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
आपको यह भी बता दें कि अनंत त्यागी ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं। यहां वह शाम सात बजे ‘धाकड़ एक्सक्लूसिव’ और रात दस बजे ‘संकल्प’ शो होस्ट करते थे। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से पहले वह रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) की टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
रुड़की (उत्तराखंड) निवासी अनंत त्यागी ने मीडिया के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया लीगल’ मैगजीन से की थी। यहां कुछ समय तक अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने बतौर एंकर ‘न्यूज नेशन’(News Nation) जॉइन कर लिया और यहां लंबी पारी खेली। इसके बाद अनंत त्यागी ‘रिपब्लिक भारत’ होते हुए ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर अनंत ने अयोध्या राम मंदिर, यूपी इलेक्शन, गुवाहाटी बाढ़, गुजरात इलेक्शन, पाकिस्तान में सत्ता पलट जैसी अहम ख़बरों की कवरेज में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
टैग्स जी न्यूज टाइम्स नाउ नवभारत अनंत त्यागी