होम / टीवी / केबल ऑपरेटर्स ने फिर ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ बोला हमला, विज्ञापनदाताओं को यूं किया सचेत

केबल ऑपरेटर्स ने फिर ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ बोला हमला, विज्ञापनदाताओं को यूं किया सचेत

ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) ने ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ एक बार फिर हमला बोला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) ने ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ एक बार फिर हमला बोला है। इस बार AIDCF ने ऐडवरटाइजर्स को स्टार, जी और सोनी के स्वामित्व वाले चैनलों पर अपने विज्ञापन चलाने के प्रति सचेत किया है, क्योंकि इन नेटवर्क्स ने विभिन्न मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) के लिए सिग्नल बंद कर दिए हैं।

दरअसल, ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के उन सदस्यों ने ब्रॉडकास्टर्स के उस नोटिस को खारिज कर दिया था, जिसमें उनसे ‘न्यू टैरिफ ऑर्डर’ (NTO 3.0) के लिए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था, क्योंकि इससे चैनलों की कीमतों में वृद्धि होगी।

फेडरेशन ने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स के सिग्नल काटने के फैसले से 45 मिलियन परिवार केबल टेलीविजन से वंचित हो गए हैं। फेडरेशन ने यह भी तर्क दिया कि NTO 3.0 के जरिए चैनल या बुके की कीमते बढ़ाए जाने वाला प्रस्ताव कुछ बड़े ब्रॉडकास्टर्स के लिए खुद को समृद्ध करने का अपना एजेंडा हो सकता, लेकिन यह गरीब उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ देगा।

दूसरी ओर, ब्रॉडकास्टर्स ने AIDCF के सदस्यों पर झूठी सूचना फैलाने और उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापनदाताओं को आगाह करते हुए केबल ऑपरेटर्स के इस निकाय ने कहा कि पिछले तीन दिनों से विज्ञापन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 200 मिलियन उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं। जीटीपीएल (GTPL), डेन (DEN), हैथवे (Hathway), फास्टवे (Fastway), इन केबल (In Cable), एनएक्सटी डिजिटल (NXT Digital), एशियानेट (Asianet), केसीसीएल (KCCL), यूसीएन (UCN) सहित कई अन्य केबल नेटवर्क पर देश भर में प्रति दिन 46 बिलियन मिनट से अधिक देखने का समय नष्ट हो रहा है।

फेडरेशन ने कहा कि ये नेटवर्क हिंदी भाषी और दक्षिण बाजारों के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तर-पूर्व, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु आदि राज्यों में दर्शकों के एक बड़े वर्ग को कवर करते हैं।


टैग्स ट्राई चैनल ब्रॉडकास्टर्स भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण केबल ऑपरेटर्स केरल हाई कोर्ट ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन न्यू टैरिफ ऑर्डर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 minute ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

57 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago