होम / टीवी /  सुधीर चौधरी के इस्तीफे के बाद Zee मीडिया ने लिया अब ये फैसला

 सुधीर चौधरी के इस्तीफे के बाद Zee मीडिया ने लिया अब ये फैसला

बताया जाता है कि सुधीर चौधरी अब अपना वेंचर स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सुधीर चौधरी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद 'जी मीडिया' (Zee Media) ने अब नया फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ‘जी न्यूज’ (Zee News), ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘जी 24 तास’ (Zee 24 Taas) के एडिटर अब प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन) को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, ‘वियॉन’ (WION) के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे।

इस बारे में जारी एक इंटरनल ई-मेल (जिसकी एक कॉपी समाचार4मीडिया के पास भी है) में कहा गया है, ‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि जी मीडिया में एक दशक बिताने के बाद, क्लस्टर-1 के सीईओ सुधीर चौधरी ने 'जी मीडिया' से अलग होकर नई दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। वह वर्ष 2012 से हमारे साथ जुड़े हैं और क्लस्टर-1 के चैनलों को ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुधीर चौधरी अब अपना वेंचर स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं। उनकी इस महत्वाकांक्षा का सम्मान करते हुए भारी मन से ऑर्गनाइजेशन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

बता दें कि सुधीर चौधरी टेलीविजन न्यूज इंडस्ट्री में करीब तीन दशकों से काम कर रहे हैं और ‘जी न्यूज’ के साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 


टैग्स जी न्यूज जी मीडिया सुधीर चौधरी एडिटर जी बिजनेस वियॉन जी 24 तास
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago