होम / टीवी / जानें, NDTV के अधिग्रहण को लेकर उड़ रही खबरों पर क्या बोला अडानी ग्रुप
जानें, NDTV के अधिग्रहण को लेकर उड़ रही खबरों पर क्या बोला अडानी ग्रुप
एनडीटीवी के अधिग्रहण की अफवाहों पर अडानी ग्रुप ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को स्पष्ट किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
एनडीटीवी (NDTV) के बाद अब अडानी ग्रुप ने भी मार्केट में चल रही खबरों और अटकलों का खंडन किया है। दरअसल, मार्केट में यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि अडानी ग्रुप एनडीटीवी का अधिग्रहण कर सकता है।
एनडीटीवी के अधिग्रहण की अफवाहों पर अडानी ग्रुप ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को स्पष्ट किया है कि मीडिया हाउस में चल रहीं अधिग्रहण की खबरें 'तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि मीडिया हाउस के शेयर की कीमत में जो भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है कि वह पूरी तरह से बाजार संचालित है।
अडानी ग्रुप ने कहा कि इस तरह की तथाकथित खबरों को लेकर बीएसई द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का यह जवाब है। हम यह बताना चाहेंगे कि इस तरह का कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ है और इसलिए, उपर्युक्त खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। हम मीडिया की अटकलों या अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं कर सकते और ऐसा करना हमारी ओर से सही नहीं होगा।
बता दें कि बीएसई ने नयी दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) से अडाणी समूह द्वारा हिस्सेदारी खरीदने जाने की खबर के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके जवाब में एनडीटीवी ने इसे अफवाह बताया और इस प्रकार की किसी भी बातचीत से इनकार किया था। अपने स्पष्टीकरण में कंपनी ने कहा था कि नयी दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के संस्थापक-प्रवर्तक और पत्रकार राधिका व प्रणय रॉय ने एनडीटीवी के स्वामित्व में बदलाव या हिस्सेदारी बेचे जाने के संदर्भ में किसी भी संस्था के साथ बातचीत न तो अभी कर रहे हैं और न की है। दोनों व्यक्तिगत रूप से और अपनी कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लि. के जरिये एनडीटीवी में कुल चुकता शेयर पूंजी का 61.45 फीसदी हिस्सेदारी रखे हुए हैं।
एनडीटीवी ने सूचना में यह भी कहा था कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि शेयर में अचानक से उछाल क्यों आया। उसने कहा, एनडीटीवी आधारहीन अफवाह पर लगाम नहीं लगा सकती और न ही इस प्रकार की आधाहीन अटकलों में शामिल होती है।
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दिल्ली स्थित एक मीडिया हाउस का अधिग्रहण करना चाह रहे हैं, जिसे कई लोग NDTV होने का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि इन अटकलों का फायदा एनडीटीवी के शेयरों में साफ दिखा। एनडीटीवी के शेयरों में लगातार कुछ दिनों से तेजी दर्ज की जा रही है। बीते सोमवार को कंपनी के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लगा।
अडानी एंटरप्राइजेज ने कुछ दिन पहले ही वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया को अपने ग्रुप के मीडिया इनिशिएटिव्स को लीड करने के लिए सीईओ व एडिटर-इन-चीफ बनाया है, जिसके बाद से ही यह अटकलें और तेज हो गयीं।
कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि नयी दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के संस्थापक-प्रवर्तक और पत्रकार राधिका तथा प्रणय रॉय ने एनडीटीवी के स्वामित्व में बदलाव या हिस्सेदारी बेचे जाने के संदर्भ में किसी भी संस्था के साथ बातचीत न तो अभी कर रहे हैं और न की है. आपको बता दें कि सोमवार को अफवाह उड़ी थी कि कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक अडाणी ग्रुप ले सकता है.
अडाणी ग्रुप द्वारा खरीदे जाने की अफवाह के चलते एनडीटीवी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.98 फीसदी बढ़कर 87.60 रुपए के भाव पर पहुंच गया. सोमवार को भी कंपनी के शेयर में 10 फीसदी की तेजी आई थी. कंपनी में संस्थापक-प्रवर्तक, राधिका और प्रणय रॉय की हिस्सेदारी 61.45 फीसदी है.
बीएसई ने मांगी सफाई
बीएसई ने नयी दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) से अडाणी समूह द्वारा हिस्सेदारी खरीदने जाने की खबर के बारे में स्पष्टीकरण मांगा. इसकी वजह यह अफवाह थी कि कंपनी में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी अडाणी ग्रुप ले सकता है. हालांकि, एनडीटीवी ने इसे अफवाह बताया और इस प्रकार की किसी भी बातचीत से इनकार किया.
कंपनी ने कहा, एनडीटीवी के संस्थापक-प्रवर्तक और पत्रकार राधिका और प्रणय रॉय ने एनडीटीवी के स्वामित्व में बदलाव या हिस्सेदारी बेचे जाने के संदर्भ में किसी भी संस्था के साथ बातचीत न तो अभी कर रहे हैं और न की है. दोनों व्यक्तिगत रूप से और अपनी कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लि. के जरिये एनडीटीवी में कुल चुकता शेयर पूंजी का 61.45 फीसदी हिस्सेदारी रखे हुए हैं.
एनडीटीवी ने सूचना में कहा कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि शेयर में अचानक से उछाल क्यों आया. उसने कहा, एनडीटीवी आधारहीन अफवाह पर लगाम नहीं लगा सकती और न ही इस प्रकार की आधाहीन अटकलों में शामिल होती है.
निवेशकों को हुआ 98 करोड़ का फायदा
दो दिनों में एनडीटीवी के शेयरों में 20 फीसदी का उछाल आया है. शेयर से तेजी से कंपनी के निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है और उनकी दौलत करीब 100 करोड़ रुपये बढ़ गई है. दो दिन में निवेशकों को 98 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप 564.77 करोड़ रुपये हो गया.
टैग्स मीडिया चैनल एनडीटीवी अडानी ग्रुप अधिग्रहण